हरियाणा: दुष्यंत चौटाला बोले, फतेहाबाद में 25 नवंबर तक धान की खरीद होगी
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि फतेहाबाद जिला में ए ग्रेड धान की खरीद आगामी 25 नवंबर तक की जाएगी। इसके लिए केन्द्र सरकार से अनुमति प्रदान की गई है ताकि सभी किसान अपनी फसल की बिक्री कर सके।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मंगलवार को यहां विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर धान की खरीद बारे समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद जिले के सभी सात खरीद केंद्रों पर धान की खरीद 25 नवम्बर तक जारी रहेगी। इनमें फतेहाबाद, रतिया, लाम्बा, अयाल्की, जाखल, टोहाना व धारसूल केंद्र शामिल है।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र होने के कारण किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए सरकार की ओर से धान खरीद की अनुमति प्रदान की गई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में सभी खरीद केन्द्रों पर तुरंत प्रभाव से किसानों की ए ग्रेड धान की फसल खरीदना सुनिश्चित किया जाए ताकि किसानों को अपनी धान की फसल बेचने में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सभी खरीद केन्द्रों में वीडियोग्राफी करवाते हुए धान की खरीद की जाए और यह भी सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी केन्द्र पर जिले से बाहर के धान की आवक न हो।
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार किसानों के हितार्थ अनेक फैसले ले रही है ताकि किसानों में आर्थिक खुशहाली लाई जा सके, इसलिए केन्द्र सरकार ने हरियाणा सरकार के अनुरोध पर एक और अहम निर्णय लिया है जिससे फतेहाबाद के किसानों को धान बिक्री करने का पूरा समय मिल सके। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया है कि किसान अपनी धान ए ग्रेड 25 नवंबर तक खरीद केन्द्रों पर लाकर बेच सकते हैं।
-
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Silver Price Today: चांदी एक झटके में 4000 हुई महंगी,दिल्ली में 9000 टूटी, 10 ग्राम से 1 किलो तक का ताजा भाव -
Divyanka Tripathi Love Story: गर्भवती हैं टीवी की 'ईशी मां'? शादी के 10 साल बाद बनेंगी मम्मी? कौन है पति?












Click it and Unblock the Notifications