हरियाणाः दिग्विजय चौटाला फिर बने जेजेपी के प्रधान महासचिव, मंत्री-विधायक सहित 31 वरिष्ठ नेता बने पदाधिकारी

जेजेपी ने कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली विधायक जोगीराम सिहाग और हरियाणा कृषि उद्योग निगम के चेयरमैन सरदार कुलदीप मुलतानी को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है।

haryana

*चंडीगढ़, 17 मई।* जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन की पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत कई पदाधिकारियों की नियुक्तियां की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद प्रदेश कार्यकारिणी में 31 पदाधिकारियों की नियुक्ति की सूची जारी की है।

जेजेपी ने कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली, विधायक जोगीराम सिहाग और हरियाणा कृषि उद्योग निगम के चेयरमैन सरदार कुलदीप मुलतानी को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद, पूर्व विधायक रामेश्वर दयाल, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह गुर्जर, देवेंद्र कादियान, सुरेंद्र लेगां, जगरूप सिंह, छन्नो देवी, बलिंदर सिंह लंडा, राव अभिमन्यु ओर कैप्टन छाजू राम को नियुक्त किया है।

पार्टी ने युवा नेता दिग्विजय सिंह चौटाला को दोबारा प्रदेश प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी हैं। पूर्व विधायक सतविंद्र राणा, पूर्व विधायक रामकुमार कटवाल, पूर्व विधायक कृष्ण कंबोज, कुसुम शेरवाल, हरज्ञान मोखरा, राव रमेश पालड़ी, शकुंतला परमार, भरपूर सिंह, श्याम सुंदर सभरवाल, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सदस्य जगसीर सिंह, रमेश गोदारा को प्रदेश महासचिव बनाया गया है।

इनके अलावा विजय गोठड़ा को प्रदेश संगठन सचिव बनाया गया है। अरविंद भारद्वाज को प्रदेश प्रवक्ता और सतबीर लाकड़ा को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है। दीपकमल सहारण को प्रदेश मीडिया कोऑर्डिनेटर, कुलदीप रंधावा को प्रदेश प्रचार सचिव और कैलाश पालड़ी को सह प्रचार सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+