हरियाणा: डिप्टी सीएम बोले, 100 फीट से ज्यादा गहराई वाले सोलर ट्यूबवेलों को मिलेगा बिजली का कनेक्शन
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि दक्षिण हरियाणा में जिन किसानों के ट्यूबवेल की गहराई 100 फुट से ज्यादा है और उनका कनेक्शन सोलर पावर का है तो उनके लिए राज्य सरकार ने बिजली का कनेक्शन देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
यह जानकारी डिप्टी सीएम ने मंगलवार को विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान दी। शुक्रवार को विधानसभा सत्र के पहले दिन जेजेपी विधायक नैन सिंह चौटाला ने किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन आवंटन में आ रही इन कठिनाइयों को सरकार के समक्ष रखा था और बिजली कनेक्शन देने की मांग की थी।

सदन में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बताया कि इसी 25 अगस्त को बाढ़डा विधानसभा की विधायक नैना चौटाला ने अपने विधानसभा क्षेत्र की मांग उठाते हुए कहा था कि दक्षिणी हरियाणा में ट्यूबवेलों की गहराई 100 फुट से भी ज्यादा हो गई है जिसके कारण सोलर पावर की मोटर जमीन से पानी की निकासी करने असमर्थ हैं।
उन्होंने बताया कि किसानों की इसी समस्या को देखते हुए प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि दक्षिण हरियाणा के 100 फुट से ज्यादा गहराई वाले सोलर ट्यूबवेलों को बिजली का कनेक्शन दिया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने आगे बताया कि जरूरत पड़ने पर उत्तर हरियाणा में भी यह स्कीम लागू कर दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications