बुधवार को दादरी में डिप्टी सीएम, करीब 30 कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
बुधवार 21 जून को हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला दादरी जिले के दौरे पर रहेंगे। वे यहां शहर में करीब 30 सार्वजनिक और निजी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
इस दौरान डिप्टी सीएम पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे।

जेजेपी प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह ने बताया कि दुष्यंत चौटाला दादरी शहर में नई सब्जी मंडी, जाट धर्मशाला, वार्ड नंबर 3, वार्ड नंबर 2, रेलवे रोड, मोबाइल मार्केट, लोहारू रोड, हरी नगर, पुरानी सब्जी मंडी, पुरानी अनाज मंडी, गांधी मार्केट, पुराना बस स्टैंड, मंगल मार्केट, बस स्टैंड रोड, भगवान परशुराम चौक, गौशाला चौक, अरदास धर्मशाला, वार्ड नंबर 8, काठ मंडी, सुभाष चौक और रामदास मंदिर आदि जगहों पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम शहरवासियों से रूबरू होंगे।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी सुनेंगे।












Click it and Unblock the Notifications