25 सितंबर से हरियाणा में शुरू होगी धान की खरीद: दुष्यंत चौटाला

किसानों की मांग पर हरियणा सरकार ने पहली बार 25 सितंबर से प्रदेश में खरीफ फसलों की खरीद शुरू करने का निर्णय लिया है। 1967 के बाद यह पहली बार होगा कि धान की खरीद 25 सितंबर से शुरू होगी।

इस बाबत हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार ने किसान हितैषी निर्णय लेते हुए इस बार 01 अक्तूबर की बजाय 25 सितंबर से ही खरीफ फसलों (धान) की सरकारी खरीद शुरू करने का फैसला लिया है।

Dushyant Chautala

इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों के लिए यह 25 सितंबर का दिन दोहरी खुशी लेकर आया है, क्योंकि एक तो उसी दिन किसानों के मसीहा चौधरी देवीलाल का जन्मदिन है और उसी दिन किसानों की इच्छा अनुसार वर्तमान सरकार ने धान की फसल की खरीद आरंभ करने का फैसला किया है।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, जिनके पास खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का प्रभार भी है, ने बताया कि विभाग ने खरीद से संबंधित तैयारियां करने के लिए खरीद एजेंसी से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को कहा गया है कि किसी भी किसान को अपनी फसल की बिक्री के समय कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+