हरियाणा: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में आई शिकायतों का किया समाधान

हरियाणा: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में आई शिकायतों का किया समाधान

फरीदाबाद। विपक्ष के तीसरे मोर्चे के सवाल पर हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कटाक्ष करते हुए कहा है कि आज देश में दूसरा मोर्चा ही नहीं बचा है क्योंकि कांग्रेस से सारे दूर हो रहे है। उन्होंने कहा कि पहले दूसरा मोर्चा तो बनने दें फिर तीसरे की बात करें। वे सोमवार को फरीदाबाद में ग्रीवेंस कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। तीसरे मोर्चे से संबंधित एक अन्य सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम ने कहा कि इसमें चौधरी देवीलाल की विचारधारा को तोड़ने की विचारधारा दिखी है।

 Haryana: Deputy CM Dushyant Chautala resolved the complaints received in the Grievance Committee meeting

उन्होंने कहा कि चौ. देवीलाल ने कांग्रेस छोड़कर कांग्रेस के विरोध में अपना जीवन गरीब, किसान-कमेरे वर्ग के उत्थान में लगाया था इसलिए आज कोई चौ. देवीलाल की विचारधारा को कांग्रेस की ओर मोड़े तो वे उनकी विचारधारा से दूर जा रहे है। राजस्थान कांग्रेस में मचे सियासी घमासान पर डिप्टी सीएम चौटाला ने कहा कि वे पहले ही कह चुके हैं कि कांग्रेस का अंत नजदीक है और कांग्रेस के मौजूदा हालातों को देखते हुए लगता है कि हिमाचल और गुजरात का चुनाव कांग्रेस एकजुटता के साथ नहीं निपटा पाएगी क्योंकि चुनाव से पहले ही कांग्रेस में बहुत बिखराव हो जाएगा।

इससे पहले फरीदाबाद में डिप्टी सीएम ने ग्रीवेंस कमेटी की बैठक की अध्ययन की और बैठक में 15 शिकायतें रखी गई। इन 15 शिकायतों में से सात शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया। वहीं दो शिकायतों के लिए पुलिस के अधिकारियों को जांच के आदेश तथा चार शिकायतों पर विभागीय अधिकारियों की कमेटियां गठित की और दो शिकायतों पर प्रशासनिक व जिला लोक संपर्क समिति के सदस्यों की कमेटियां गठित की गई जो अपनी रिपोर्ट आगामी बैठक में प्रस्तुत करेंगे।

बैठक में एनआईटी के विधायक नीरज शर्मा द्वारा रखी गई शिकायत पर डिप्टी सीएम चौटाला ने आदेश दिए कि डीसी व नगर निगम के कमिश्नर की कमेटी मौके का निरीक्षण करेगी और उसके बाद उस सड़क को दोबारा बनाया जाएगा। अन्य शिकायतों पर दुष्यंत चौटाला ने शिकायत नम्बर छह अधिवक्ता आरएमएस कुंडू द्वारा सैनिक कॉलोनी की रखी गई शिकायत पर एसडीएम की अध्यक्षता में तीन-तीन अधिकारियों की कमेटी द्वारा जांच करने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार ग्रीन फील्ड कॉलोनी निवासी रिटायर्ड ब्रिगेडियर एसके कौशिक की शिकायत पर एमसीएफ कमिश्नर की अध्यक्षता में अधीक्षक अभियंता पब्लिक हेल्थ एवं अधीक्षक अभियंता पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधिकारियों की कमेटी अगली बैठक में जांच सौंपेगी।इसके लिए जिला कष्ट निवारण समिति के दो सदस्यों को भी शामिल किया गया है।

सेक्टर-15ए निवासी पारसराम की शिकायत पर पुलिस आयुक्त व डीसी की कमेटी गठित की गई जो कि तत्कालीन सब रजिस्टार को भी जांच में शामिल करके जांच करेगी। वहीं अमित तेवतिया की शिकायत पर पुलिस जांच करेगी। इस अवसर पर विधायक सीमा त्रिखा, विधायक नरेन्द्र गुप्ता, विधायक राजेश नागर, विधायक नीरज शर्मा, बीजेपी जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, जेजेपी जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया सहित सभी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी और जिला लोक सम्पर्क एवं परिवाद समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+