हरियाणा: उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बोले, हमने जो वादा किया वही निभाया

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार ने हर वर्ग के लिए कार्य किया है। प्रदेश में उद्योगों को बढ़ाने के लिए अनेक कम्पनियों द्वारा निवेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन फैक्ट्रियों में हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।

उन्होंने कहा कि इन फैक्ट्रियों में 75 प्रतिशत आरक्षण हरियाणा के युवाओं को मिलेगा इसका प्रावधान हरियाणा सरकार ने किया है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में हरियाणा में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। जो युवा रोजगार के लिए विदेशों में जा रहे है उन्हें विदेशों से बेहतर सेवा हरियाणा में ही मिलनी शुरू हो जाएगी।

haryana-deputy-chief-minister-dushyant-chautala

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गांवो में सामाजिक कार्यों के लिए जगह का ना होना भी एक बड़ी समस्या रही है। ऐसे में सरकार द्वारा गांवो में सामुदायिक भवन बनाने की योजना को भी धरातल पर क्रियान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब कोई भी गांव जहां एक से तीन एकड़ भूमि उपलब्ध है वह ग्राम पंचायत ग्राम सभा से रेजोल्यूशन पास करवाकर व जमीन के सिजरे व नक्शे को ग्राम सचिव व पटवारी से सत्यापित करवाकर उसका प्रपोजल सरकार को भेज सकती है।

चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आमजन के कल्याण हेतु बनाई गई नीतियों को निरंतर धरातल पर उतारा जा रहा है। विकास की इस महत्वपूर्ण यात्रा में हरियाणा ऐसा पहला प्रदेश है जहां 48 घंटों के भीतर किसानों को उनकी फसल बेचने की राशि का भुगतान किया जा रहा है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में परिवार पहचान पत्र जैसी महत्वपूर्ण सेवा के माध्यम से लोगों को घर बैठे ही विभिन्न सेवाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा ऐसा पहला राज्य है जिसमे गरीबी रेखा के लिए निर्धारित आय सीमा को 1 लाख 20 हजार से बढ़ाकर 1 लाख 80 हजार किया है। पीपीपी की सुविधा लागू होने से अब पेंशन अथवा पीला राशन कार्ड बनवाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने की आवश्यकता नही है।

दुष्यंत चौटाला ने ई लाइब्रेरी का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में अभी तक कुल एक हजार ई-लाइब्रेरी का निर्माण करवाया का चुका है। जिसका सीधा लाभ हमारी प्रदेश की युवा शक्ति को मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+