अजमेर दरगाह पहुंचे हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, परिवार के साथ की जियारत
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सोमवार को अजमेर को ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह पहुंचे।

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सोमवार को अजमेर पहुंचे। चौटाला ने अपने परिवार के साथ विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में हाजरी देकर अकीदत के फूल एवं चादर पेश की गई। उपमुख्यमंत्री ने दरगाह में जियारत कर देश और तरक्की करें इसके लिए दुआ मांगी। चौटाला ने कहा कि बेमौसम हुई बारिश के कारण किसानों को हुए नुकसान की भरपाई उनकी गवर्नमेंट द्वारा की जाएगी। इसके लिए सर्वे किया जा रहा है।
सोमवार को हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला अपने परिवार के साथ विश्व प्रसिद्ध अजमेर दरगाह पहुंचे। चौटाला ने दरगाह में हाजिरी देकर अकीदत के फूल एवं चादर पेश कर जियारत की गई। जियारत कर उन्होंने अपने प्रदेश के लोगों की खुशाली और देश और तरक्की करें इसे लेकर के दुआ की है। मीडिया से बातचीत में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहां की आगामी दिनों में कर्नाटक में चुनाव है और कर्नाटक में जो कदम उठेगा वह डायरेक्ट और इन डायरेक्ट आने वाले समय में राजस्थान, मध्य प्रदेश और लोकसभा तक इसका असर देखने को मिलेगा।
किसानों को हुए नुकसान पर होगी भरपाई
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा में तीन बार बेमौसम बारिश हुई है। इसके कारण किसानों को नुकसान हुआ है। इसे लेकर सर्वे चल रहा है। उनकी गवर्नमेंट किसानों को हुए नुकसान की भरपाई करेगी। राजस्थान सरकार में चल रही अंदरूनी खींचतान के सवाल पर कहा कि यह कांग्रेस का इंटरनल मैटर है।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक चमकते हुए सितारे के रूप में उभरा है और साथ ही हरियाणा भी राष्ट्र के आर्थिक विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि जीएसटी संग्रह में हरियाणा देश में चौथे नंबर पर पहुँच गया है जो कि प्रदेश की प्रगति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications