हरियाणा: घर में बेटी ने लिया जन्‍म तो सरकार देगी 21 हजार रुपये, ये है स्कीम

सरकार गरीब परिवार से लेकर बेटियों के लिए कई सरकारी योजनाएं चलाती है, जिसके तहत आर्थिक मदद की जाती है। वहीं कुछ योजना के तहत लड़कियों को बढ़ावा दिया जाता है। आज हम एक ऐसी ही एक योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जो घर में बिटिया के जन्‍म पर 21 हजार रुपये की रकम मिलती है। आइए जानते हैं इस योजना के तहत कौन लाभ उठा सकता है।

यह योजना हरियाणा सरकार की ओर चलाई जाती है, जिसे 2015 में शुरू किया गया था और इस योजना का नाम 'आपकी बेटी, हमारी बेटी योजना' है। इस योजना का उद्देश्‍य भ्रूण हत्‍या को रोकना और लड़की-लड़के के बीच के अनुपात को कम करना है। हरियाणा सरकार की आपकी बेटी हमारी बैटी योजना राज्‍य के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से चलाया जाता है।

Haryana

कब मिलती है ये रकम
हरियाणा सरकार की इस योजना के तहत अनुसूचित जाति या बीपीएल परिवारों की पहली लड़की और किसी भी जाति से दूसरी संतान बेटी होने पर एलआईसी के साथ 21000 रुपये का निवेश किया जाता है। जब बेटी की उम्र 18 साल की हो जाती है तो यह रकम निकाली जा सकती है।

किसे मिल सकता है लाभ
हरियाणा सरकार की ओर से इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति और बीपीएल परिवार के लोग उठा सकते हैं। इस योजना का लाभ सिर्फ हरियाणा के निवासी ही उठा सकते हैं। इस योजना के तहत 22 जनवरी 2015 को या उसके बाद जन्‍मीं बेटियों को फायदा मिलेगा। बता दें कि इस योजना के जरिए सरकार समाज में बदलाव लाना चाहती है और लड़कों के मुकाबले लड़कियों के अनुपात को सुधारना चाहती है।

कैसे कर सकते हैं आवेदन

  • अगर इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको अधिकारिक वेबसाइट wcdhry।gov।in पर जाना होगा।
  • अब स्‍कीम के ऑप्‍शन में Schemes For Children पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको ABHB (Apki Beti Hamari Beti) पर क्लिक करना होगा
  • अब सभी डॉक्‍यूमेंट को अटैच करके डॉउनलोड किए गए फॉर्म को आंगनबाड़ी केंद्र पर जमा करना होगा
  • वेरिफिकेशन के बाद आपको स्‍कीम का लाभ दिया जाएगा।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+