हरियाणा में 386 प्रति क्विंटल में बिकेगा गन्ना, खट्टर सरकार ने अगले साल के भी रेट किए तय

Haryana News: हरियाणा के गन्ना उत्पादक किसानों को मनोहर लाल सरकार ने दिवाली से पहले बड़ी खुशखबरी दी है। सीएम खट्टर ने गन्ने के मूल्म में 14 रुपए की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि मैं हरियाणा में गन्ने के प्रति क्विंटल रेट 372 रुपए से बढ़ाकर 386 रुपए करने की घोषणा करता हूं।

इतना ही नहीं, सीएम खट्टर ने अगले साल के लिए भी गन्नेके रेट में बढ़ोतरी की अभी घोषणा कर दी है। सीएम खट्टर ने कहा कि मैं यह भी घोषणा करते हूं कि कि अगले वर्ष ये रेट बढ़ाकर 400 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया जाएगा। सीएम खट्टर ने आगे कहा कि अगले साल जिन दिनों गन्ने का मूल्य घोषित किया जाता है, उन दिनों संभवत: आचार संहिता लगी होगी।

Haryana CM Manohar Lal Khattar

इसलिए अगले साल के मूल्य अभी जारी किए गए हैं। बताते चले कि हरियाणा में गन्ने का भाव पहले ही देश में सबसे ज्यादा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गन्ने के भाव को लेकर पिछले दिनों कृषि मंत्री जेपी दलाल की अध्यक्षता में गन्ना नियंत्रण बोर्ड की बैठकर हुई थी। जिसमें गन्न क दाम बढ़ाने पर सहमति बन गई थी, लेकिन अंतिम फैसला सीएम पर छोड़ दिया गया था।

तभी से किसानों की नजरें सीएम खट्टर पर टिकी हुईं थी। तो वहीं, अब सीएम खट्टर ने किसानों की उम्मीदों से दो कमद आगे बढ़ाते हुए ने केवल मौजूदा सीजन के लिए प्रति क्विंटल 14 रुपए की बढ़ोतरी कर दी। बल्कि अगले साल के लिए भी इतनी ही राशि बढ़ाने की घोषणा की है।

चूंकि, अगले साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में उस वक्त प्रदेश में आचार संहिता लागू होगी, जिससे कारण गन्ने की कीमतें नहीं बढ़ाई जा सकेंगी। इससे निपटने के लिए सीएम खट्टर ने अभी से अगले साल के लिए गन्ने की कीमतें घोषित कर दी हैं। ताकि चुनाव आचार संहित किसानों के लिए बाधा न बनें।

इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि राज्य सरकार सदैव किसान हित में निर्णय लेती है और हम उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्धत हैं। प्रदेश के किसान भाई बहुत ही परिश्रम से खेती करते हैं और अपनी उपज बाजार में बेचकर हरियाणा की आर्थिक स्थिति को मजबूत करते हैं। इन्हीं प्रयासों के फलस्वरूप हरियाणा एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां 14 फसलों की खरीद एमएसपी पर की जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+