हरियाणा की आशा वर्कर्स के लिए खुशखबरी, सीएम खट्टर ने बढ़ाया मानदेय

Haryana News: हरियाणा की मनोहर लाल सरकार ने दीपावली से पहले आशा वर्कर्स को बड़ी खुशखबरी दी है। खट्टर सरकार ने आशा वर्कर्स का मानदेय 2100 से बढ़ाकर 6100 कर दिया है। इतना ही नहीं, आशा वर्कर्स के सेवानिवृति पर 2,00,000 की राशि देने का निर्णय लिया गया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर (मुख्यमंत्री आवास) पर आशा वर्कर्स के साथ बैठक की। बैठक के दौरान आशा वर्कर्स के मानदेय में 2,100 की बढ़ोतरी कर 6,100 मासिक करने और सेवानिवृति पर 2,00,000 की राशि देने का निर्णय लिया।

Haryana CM Manohar Lal Khattar

सीएम खट्टर ने इस दौरान हरियाणा आशा वर्कर्स पदाधिकारियों के साथ कई और मुद्दों पर बातचीत की। इस बातचीत के बाद सीएम खट्टर ने उनके मानदेय में बढ़ोतरी कर 6100 रुपये मासिक करने का फैसला किया। सीएम खट्टर ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि बढ़ाने के लिए भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को पत्र लिखा जायेगा।

गौरतलब है कि आशा वर्कर को पहले ही, कार्य के दौरान मृत्यु होने पर पर 3 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाती है। इस दौरान बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुपमा, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ अमित अग्रवाल, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हरियाणा के मिशन निदेशक राज नारायण कौशिक और आशा वर्कर प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी भी मौजूद रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+