विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सदस्य के पूछे सवाल पर दुष्यंत चौटाला का जवाब

Haryana CM Manohar Lal Khattar denies increase in sugarcane prices

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के हरियाणा अनुसूचित दरें 33 वर्ष बाद 21.18 प्रतिशत बढ़ाई गई हैं। अगर हम मिट्टी के काम के मामले में पांच किमी की औसत लीड लेकर इसकी तुलना करते हैं, तो एचएसआर वर्ष 1988 में दर 170 रुपए प्रति घन मीटर थी, जो वर्ष 2021 में 206 रुपए प्रति घन मीटर किया गया है। बुधवार को हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री ने बताया कि एचएसआर 2021 दिनांक 03-05-2021 को जारी गजट अधिसूचना से लागू है।

अधिसूचना दिनांक 06-08-2021 के द्वारा अध्याय दो में कुछ वस्तुओं की मूल दरें, अध्याय 7, 15, 17, 20, 21 और 27 में कुछ वस्तुओं के नामकरण में संशोधन किया गया। साथ ही इन अध्यायों में कुछ नई वस्तुओं को जोड़ा गया है। एचएसआर 2021 में दरों को 33 वर्ष की अवधि के बाद संशोधित किया गया है, कुछ वस्तुओं पर अंतिम अधिकतम प्रीमियम वर्ष 2011 में संशोधित किया गया था। एचएसआर 1988 की तुलना में एचएसआर 2021 की दरों में सामान्य वृद्धि या कमी का मूल्यांकन नहीं किया जा सकता, क्योंकि एचएसआर 2021 में कई नई वस्तुओं को शामिल किया गया है। हालांकि सडक़ कार्यों, पुल कार्यों और भवन कार्यों से संबंधित कुछ निविदाएं, जिन्हें अधिसूचना से पहले एचएसआर 1988 सीलिंग प्रीमियम पर आमंत्रित किया गया था और अधिसूचना के बाद खोली गई थी।

उनकी तुलना एचएसआर 2021 से की गई थी और यह पाया गया कि सडक़ के काम के लिए लागत लगभग 15 से 18 प्रतिशत एभवन कार्यों के लिए लगभग 19 से 21 प्रतिशत और पुल के कार्यों के लिए लगभग 18 से 21 प्रतिशत की वृद्धि पाई गई। उन्होंने बताया कि मिट्टी के काम के मामले में यदि हम पांच किमी की औसत लीड लेकर इसकी तुलना करते हैं, तो एचएसआर 1988 के अनुसार इसकी दरें रुपए 170 प्रति घन मीटर और एचएसआर 2021 के अनुसार रुपए 206 प्रति घन मीटर है , जो कि एचएसआर 1988 की दरों से 21.18 प्रतिशत अधिक है। सदन के पटल पर निविदा की दरों का उल्लेख करना उचित नहीं होगा। अब एचएसआर 2021 के आधार पर अनुमान तैयार किए जाते हैं और उसी के अनुसार बजट प्रावधान किए जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+