25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में बेटियों ने जीता गोल्ड, सीएम खट्टर ने दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं
Manohar Lal Khattar: मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान की तिकड़ी ने बुधवार 27 सितंबर को एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड जीता है। यह गोल्ड उन्होंने 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में जीता है। एशियन गेम्स में गोल्ड जीतन पर सीएम मनोहर लाल खट्टर ने तीनों को बधाई दी है।
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने गोल्ड जीतने वाली मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान की फोटो अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर शेयर की है। साथ ही, उन्हें बधाई देते हुए लिखा, एशियन गेम्स में म्हारी बेटियों का स्वर्णिम प्रदर्शन!

25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में मनु भाकर, रिदम सांगवान और ईशा सिंह ने स्वर्ण पदक अपने नाम कर देश-प्रदेश को गौरवान्वित किया है। आप सभी अपने खेल कौशल से देश का परचम विश्व पटल पर लहराती रहें, आपके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनु, ईशा और रिदम की टीम कुल 1759 अंक के साथ शीर्ष पर रही, जिससे भारत मौजूदा खेलों में अपना चौथा स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहा। मनु ने क्वालीफिकेशन की अंतिम रेपिड फायर सीरीज में 98 अंक के साथ शीर्ष पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई।
चीन की टीम ने 1756 अंक के साथ रजत पदक जीता, जबकि दक्षिण कोरिया की टीम 1742 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। भारत ने महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में टीम स्पर्धा का रजत पदक भी जीता। तो वहीं, 50 मीटर राइफल 3पी व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल हासिल किया है।
कौर ने 469.6 के स्कोर के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया। इसके साथ ही अब भारत के कुल 5 गोल्ड मेडल हो गए हैं। शूटिंग में लगातार दो गोल्ड आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications