CM खट्टर ने मनाई 'सीएम की विशेष चर्चा' कार्यक्रम की 'गोल्डन जुबली', 750 लाभार्थियों से सीधे की बात
Haryana News: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश की राजनीति में आज उस वक्त एक नया अध्याय जोड़ दिया, जब उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "मन की बात" कार्यक्रम की तर्ज पर लोगों से विशेष चर्चा की "गोल्डन जुबली" बना डाली।
राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के लोगों के लिए किए जा रहे कल्याण के कार्यों की फीडबैक लेने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक साल पहले शनिवार को विशेष चर्चा का कार्यक्रम शुरू किया था, उसका आज 50 वां एपिसोड था।

आज अपनी "स्वर्ण जयंतीय" विशेष चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा के लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम उनके लिए बहुत उपयोगी रहा है। इसके माध्यम से फीडबैक प्राप्त करके कई योजनाओं का कार्यान्वयन सही ढंग से करवाने के लिए सिस्टम में सुधार किया।
उन्होंने कहा कि इस साप्ताहिक कार्यक्रम के माध्यम से एक साल में 49 समूहों के लगभग 6 लाख 13 हजार लोगों से जुड़ने का अवसर मिला। वहीं विभिन्न योजनाओं के लगभग 750 लाभार्थियों से मोबाइल पर बात हुई, जो आज भी इस कार्यक्रम से जुड़े हैं।












Click it and Unblock the Notifications