वन नेशन, वन इलेक्शन को सीएम खट्टर ने बताया स्वागत योग्य कदम

Haryana News: वन नेशन, वन इलेक्शन के लिए केंद्र सरकार की तरफ से एक कमेटी का गठन किया है। जिसकी कमान पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सौंपी गई है। तो वहीं, अब वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर तमाम नेताओं की प्रतिक्रियाएं आ रही है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का भी वन नेशन, वन इलेक्शन पर बयान सामने आया है। उन्होंने वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर कमेटी के गठन को सराहनीय और समयानुकूल बताया है।

Haryana CM Manohar Lal Khattar

सीएम खट्टर ने कहा कि बीजेपी शुरूआत से ही देश में वन नेशन-वन इलेक्शन की पक्षधर रही है। वहीं अब पीएम मोदी ने इस दिशा में पहल करते हुए कमेटी का गठन किया जाना सार्थक पहल है। कहा कि कमेटी इस विषय पर विचार के बाद अपनी रिपोर्ट देगी, जिससे वन नेशन-वन इलेक्शन के जो फायदे है वो सामने आएंगे।

सीएम खट्टर ने कहा कि ये पीएम मोदी का वर्षों पुराना सपना है। भारत जैसे विशाल देश वन नेशन-वन इलेक्शन होना बहुत फायदेमंद साबित होगा। कहा कि आजादी के बाद कुछ सालों तक तो लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होते थे, लेकिन बाद में किन्ही वजहों से ऐसा नहीं हो पाया।

वन नेशन-वन इलेक्शन लागू होने से हर साल होने वाले चुनावी खर्च से बचा जा सकेगा। इससे भारी धनराशि की बचत होगी। इन पैसों का इस्तेमाल फिर जनता की भलाई में हो सकेगा। सरकारें भी एक बार चुनाव के बाद दवाब से मुक्त होगी तो जनहित के निर्णय ले सकेंगी।

सीएम खट्टर ने कहा देश में हर साल कहीं ना कहीं चुनाव होते है इस वजह से हर साल मशीनरी व संसाधनों का इस्तेमाल किया जाता है। बार-बार आदर्श आचार संहिता भी लगानी पड़ती है। जिससे सरकारें कोई फैसला भी नहीं ले पाती है। वन नेशन-वन इलेक्शन लागू होने कई तरफ के व्यवधानों से छुटकारा मिलेगा। साथ ही देश में एक साथ चुनाव होने से भ्रष्टाचार और काले धन पर रोक लगेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+