हरियाणा: CM खट्टर बोले- महिला दिवस की बजाय महिला सम्मान दिवस होना चाहिए नाम

सीएम खट्टर ने कहा कि हर दिन महिलाओं का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला दिवस का नाम महिला सममान दिवस होना चाहिए।

manohar lal Khattar

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल महिला दिवस के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने करनाल पहुंचे। करनाल की नई अनाजमंडी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने इस दौरान 40 महिलाओं और 62 प्रतिभाशाली बालिकाओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हर दिन हमारी महिलाओं का है। इस दिवस का नाम महिला दिवस की बजाय महिला सम्मान दिवस होना चाहिए क्योंकि हर महिला हर दिन सम्मान की हकदार है।

हरियाणा की महिलाओं ने पूरी दुनिया में नाम कमाया
अमेरिका में वर्ष 1909 से पहले महिलाओं को वोट का अधिकार नहीं था। इस अधिकार के लिए हुई क्रांति के चलते ही वर्ष 1911 में ये दिवस मनाया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को समानता का अधिकार देने लिए निरंतर प्रयासरत है।

हरियाणा 50 फीसदी महिलाओं के लिए पंचायतों में भागीदारी सुनिश्चित करने वाला पहला राज्य है। महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ी रही हैं चाहे खेल से लेकर विज्ञान या राजनीति हो। हरियाणा की महिलाओं ने पूरी दुनिया में नाम कमाया है।

सुधरा हरियाणा का लिंगानुपात
सीएम ने बताया कि पहली महिला उपराज्यपाल चंद्रावती, पहली विधानसभा स्पीकर शन्नो देवी, अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला, साक्षी मलिक, गीता फौगाट, मानुषी चिल्लर समेत पहली महिला पायलट भी कविता बैनीवाल हरियाणा से ही है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी 2015 को बेटियों को बचाने का संकल्प लिया। सरकारी अधिकारियों से लेकर एनजीओ और हर वर्ग ने इसमें सहयोग किया। 2015 में जो लिंगानुपात 871 था, लेकिन अब ये 923 हो गया है और भी बढ़ेगा।

सेल्फ हेल्प ग्रुप में महिलाओं को भी जोड़ने की अपील
महिलाओं के रोजगार के लिए ग्राम विकास मंत्रालय ने अभियान छेड़ा है। वर्तमान में करीब 56000 सेल्फ हेल्प ग्रुप एक्टिव है। एक लाख से कम वार्षिक आय वाले परिवारों को अंत्योदय मेला लगाकर परिवार को मजबूत करने का काम किया।

उन्होंने अपील की कि सेल्फ हेल्प ग्रुप में एक लाख से कम वार्षिक आय के परिवार की महिलाओं को जोड़े। उन्होंने बताया कि पांच लाख तक के ऋण पर स्टांप ड्यूटी की छूट दी। 33 फीसदी राशन डिपो महिलाओं को भी मिलेंगे।

खोला गया प्रदेश का पहला सेल्फ हेल्प ग्रुप सेंटर
सरकार ने महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट, महिला थाने, दुर्गा शक्ति जैसे कदम उठाए। हरियाणा पुलिस में महिलाओं की संख्या को छह से 10 फीसदी तक पहुंचाया। इस संख्या को 15 फीसदी करना उनका लक्ष्य है। प्रदेश का सेल्फ हेल्प ग्रुप का पहला सेंटर घरौंडा में खोला गया है। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा लावारिस नहीं, सबका वारिस भगवान और सहायक सरकार है।

हरिहर योजना के तहत बिना सहारे के बच्चे को पढाई से लेकर नौकरी का अवसर देंगे। इस मौके पर पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली, मंत्री कमलेश ढांडा, सांसद संजय भाटिया, विधायक हरविंद्र कल्याण, धर्मपाल गोंदर व अन्य मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+