हरियाणा: CM खट्टर बोले, नूंह हिंसा के पीछे कांग्रेस के विधायकों का हाथ है
नूंह हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक मामन खान पूछताछ के लिए आज पेश नहीं हुए। अब इस मामले पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा, 'वो पेश होते तो पुलिस उनसे पूछताछ करती, वो पेश नहीं हुए तो अब पुलिस देखेगी कैसे कार्रवाई करनी है। सदन में हमने कहा है इसके पीछे कांग्रेस का हाथ है, कांग्रेस के विधायकों का हाथ है, हमारी एजेंसी उसकी जांच कर रही हैं, पुलिस भी जांच कर रही है, जल्द दूध का दूध और पानी का पानी होगा'।

वहीं इंडिया गठबंधन की मीटिंग को लेकर सीएम ने कहा कि लोकतंत्र में सबको छूट है। जनता सब देखती है, जनता सब जानती है। जनता देश के पीएम के रूप में मोदी को देखना चाहती है।
रवार शाम करनाल पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडियाकर्मियों से वार्ता में कहा कि करनाल में शुक्रवार सुबह छह बजे प्रदेशस्तरीय साइक्लोथान रैली का आगाज हो रहा है। नशे के खिलाफ लगातार हरियाणा में अभियान चलाया जा रहा है। बड़े कष्ट के साथ कहना पड़ रहा है कि पंजाब के साथ लगते हरियाणा के सीमावर्ती क्षेत्रों में युवा नशे के चंगुल में फंस रहे हैं।
नशे के खिलाफ अभियान चलाने का किया आह्वान
हमने प्रदेश की जनता से लेकर संतों तक से नशे के खिलाफ अभियान चलाने का आह्वान किया था। इसमें काफी लोगों ने सहयोग किया। सरकारी विभाग भी सहभागिता कर रहे हैं। ऐसे में गृह विभाग ने तय किया कि नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए साइकिल यात्रा निकाली जाए।
यात्रा का समापन 25 सितंबर को होगा
सीएम ने कहा कि यात्रा का समापन 25 सितंबर को होगा। यात्रा में युवा, बच्चे, पुलिस, छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। युवा शक्ति जागृत होगी और उनका मानसिक व बौद्धिक विकास होगा। उन्होंने कहा कि हमें ड्रग्स फ्री हरियाणा बनाना है।
इस मौके पर विधायक हरविंद्र कल्याण, रामकुमार कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, मीडिया समन्वयक जगमोहन आनंद, डीसी अनीश यादव, एसपी शशांक सावन, निगम कमिश्नर अभिषेक मीणा आदि मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications