हरियाणा: मुख्य सचिव संजीव कौशल ने की भूमि खरीद के संबंध में सिफारिश

मुख्य सचिव ने जिला उपायुक्तों को निर्देश देते हुए कहा कि अन्य परियोजनाओं के लिए आगामी बैठक से पूर्व भू-मालिकों से उनकी सहमति से भूमि खरीदने के संबंध में बातचीत की जाए।

Haryana Chief Secretary Sanjeev Kaushal recommended regarding land purchase

हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल की अध्यक्षता में आज यहां ई-भूमि पोर्टल के तहत विभिन्न परियोजनाओं के लिए जमीन खरीद हेतु सचिवों की समिति की बैठक हुई, जिसमें अंबाला में 5 एलएलपीडी का ऑटोमेटेड डेयरी प्लांट स्थापित करने के लिए लगभग 20 एकड़ भूमि तथा जींद शहर के लिए नहर आधारित जल आपूर्ति योजना के लिए करीब 20 एकड़ भूमि की खरीद हेतु अंतिम मंजूरी के लिए इन दोनों प्रोजेक्ट को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में गठित हाई पावर्ड लैंड परचेज कमेटी को भेजने की सिफारिश की गई। आज की बैठक में कुल 8 प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन खरीद के संबंध में चर्चा की गई।

मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े संबंधित जिला उपायुक्तों को निर्देश देते हुए कहा कि अन्य परियोजनाओं के लिए आगामी बैठक से पूर्व भू-मालिकों से उनकी सहमति से भूमि खरीदने के संबंध में बातचीत की जाए। शहीद हसन खान मेवाती सरकारी मेडिकल कॉलेज कैंपस के विस्तार के लिए लगभग 20 एकड़ भूमि की आवश्यकता है और भू मालिकों द्वारा ई भूमि पोर्टल पर आवश्यकता से अधिक भूमि देने की सहमति व्यक्त की है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस प्रोजेक्ट के लिए भू मालिकों से बातचीत कर दरों को तर्कसंगत बनाया जाए।

सिरसा में रानिया शहर में नहर आधारित जल आपूर्ति के लिए लगभग 45 एकड़ भूमि की आवश्यकता है और इसके लिए पर्याप्त भूमि पोर्टल पर उपलब्ध है, परंतु भू मालिकों द्वारा मांगी गई दरें कलेक्टर रेट से अधिक हैं। इस पर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस प्रोजेक्ट के लिए अन्य वैकल्पिक साइट चिन्हित की जाए।

इसके अलावा, बैठक में हिसार में महाग्राम योजना के तहत बास टाउन में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण, यमुनानगर जिले में सरस्वती क्रीक नदी का पुनरुद्धार, हिसार जिले में ओपी जिंदल नलवा डिस्ट्रीब्यूटरी का विस्तार और सिरसा जिले में धिंगतानिया खरीफ चैनल के निर्माण से संबंधित परियोजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने संबंधित जिला उपायुक्तों को उपरोक्त परियोजनाओं के जल्द क्रियान्वयन के लिए भू-मालिकों से बैठकें कर आगामी प्रक्रिया को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+