Haryana: सीएम खट्टर ने किया वादा, गुरुग्राम से ज्यादा होगा फरीदाबाद का विकास

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वादा किया है कि गुरुग्राम से ज्यादा फरीदाबाद का विकास होगा। उन्होंने शनिवार को फरीदाबाद में 11 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन प्रोजेक्ट पर 91 करोड़ 53 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी।

इन योजनाओं के तहत फरीदाबाद में 6 सड़कें, चार स्कूल भवन और एक सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा। कार्यक्रम में मौजूद सांसद कृष्णपाल गुर्जर ने इन विकास कार्यों के लिए सीएम को धन्यवाद दिया।

 Manohar Lal Khattar

शिलान्यास कार्यक्रम में सीएम मनोहर ने बताया कि आईआईटी दिल्ली और रुड़की की टीम फरीदाबाद महानगर पर सर्वे करेगी। फरीदाबाद मेट्रो पॉलिटियन अथॉरिटी के नेतृत्व में आईआईटी के इंजीनियर सर्वे करेंगे।

सर्वे टीम हर घर तक पेयजल पहुंचाने के उपायों की तलाश करेगी। उन्होंने एफएमडीए को मास्टर प्लान बनाने के निर्देश भी दिए। फरीदाबाद में सीएम मनोहर लाल ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग में भी शामिल हुए।

सुनवाई के दौरान उन्होंने फरीदाबाद नगर निगम की कार्यशैली पर तल्ख टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि नगर निगम के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है। नगर निगम लूट रहा है और लुटवा भी रहा है।

उन्होंने अधिकारियों को बिना बहाने के सभी कामों को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश भी दिए। सीएम ने कहा कि किसी भी सूरत में लापरवाही और करप्शन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अपनी फरीदाबाद यात्रा के दौरान सीएम सेक्टर-21 भी गए और एफआईए के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र अग्रवाल के निधन पर शोक जताया। बता दें कि सरकार ने कुछ दिन पहले ही फरीदाबाद की 59 अवैध कॉलोनियों को वैध किया था।

इसके बाद इन कॉलोनियों में सड़क, बिजली और पानी की सुविधा देने का रास्ता साफ हुआ था। अब नगर निगम और सरकार के सामने इन कॉलोनियों में बेसिक सुविधा देने की चुनौती है। इसके लिए नगर निगम ने कई परियोजनाओं पर काम करना शुरू कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+