हरियाणा: मुख्यमंत्री खट्टर बोले, सरकार उद्योगपतियों के मुद्दों को लेकर गंभीर
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को पानीपत पहुंचे हैं। वे यहां समालखा के पट्टीकल्याणा स्थित पाइट कॉलेज में उद्यमियों के साथ बैठक की।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को पानीपत के पट्टीकलियाना के पास स्थित पानीपत इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज के सभागार में पानीपत के उद्योगपतियों से बजट पर चर्चा करने उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उद्योगपतियों द्वारा जो भी समस्याएं रखी गई हैं उन समस्याओं का समाधान तत्परता और गंभीरता के साथ किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उद्योगपतियों के मुद्दों को लेकर गंभीर है। उद्योगपतियों की ओर से जो भी सुझाव और समस्याएं रखी गई है उनके निदान के लिए एचएसआईआईडीसी और एमएसएमई विभाग को निर्देश जारी किए जाएंगे। बैठक में उद्योगपति अविनाश पालीवाल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
बैठक में करनाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद संजय भाटिया ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि पानीपत के सभी उद्योगपति सकारात्मक सोच के साथ प्रदेश सरकार के साथ सहयोग कर रहे हैं। हरियाणा के विकास में प्रदेश के उद्योगपतियों का बहुत बड़ा योगदान है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार, पानीपत (ग्रामीण) विधायक महिपाल ढांडा, पानीपत (शहरी) विधायक प्रमोद विज सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
कॉमन बॉलयर का मुद्दा रहेगा अहम
बैठक में सेक्टर 29 में कॉमन बॉयलर लगाने और JLD (जीरो लिक्विड डिस्चार्ज) का मामला फिर से उद्यमी सीएम के सामने उद्यमी रखेंगे। पिछले बजट में सीएम ने कॉमन बॉयलर लगाने की बात कही थी, मगर अभी तक यह घोषणा कागजों में ही घूम रही है। क्योंकि यहां पेंच यह फंसा है कि सर्वे करने वाली एजेंसी ने सरकार को रिपोर्ट दी है कि कॉमन बॉयलर लगाने के लिए जगह कम पड़ सकती है। साथ ही इससे निकलने वाली राख के रख-रखाव व उपयोग कैसे होगा












Click it and Unblock the Notifications