Haryana Budget: मनोहर सरकार की शिक्षा पर बड़ी घोषणाएं, फ्री कोचिंग-मॉडल स्कूल सहित कई ऐलान

सालाना एक लाख 80 हजार रुपये आय वाले परिवारों के बच्चों को यह कोचिंग पूरी तरह से मुफ्त दी जाएगी। जबकि सालाना तीन लाख रुपये तक आय वाले परिवारों के बच्चों को कोचिंग शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी।

Haryana News

Haryana News: हरियाणा सरकार ने भी इस बार के बजट में शिक्षा के क्षेत्र में कई रियायतें प्रदान करने का ऐलान किया है। राज्य, केंद्र सरकार, अन्य राज्य सरकारों व रक्षा सेवाओं में नौकरियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने के लिए स्नातक पास एक हजार छात्रों को सरकारी कालेजों में कोचिंग प्रदान की जाएगी।

सालाना एक लाख 80 हजार रुपये आय वाले परिवारों के बच्चों को यह कोचिंग पूरी तरह से मुफ्त दी जाएगी। जबकि सालाना तीन लाख रुपये तक आय वाले परिवारों के बच्चों को कोचिंग शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी।

इसके अलावा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के सभी ब्लाकों में दो-दो पीएम श्री मॉडल स्कूल खोलने का ऐलान किया है। इन स्कूलों को मॉडल संस्कृति स्कूलों के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रदेश में छह से 18 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे की मैपिंग करवाई जाएगी, ताकि वह स्कूली शिक्षा से वंचित न रह सके।

हरियाणा सरकार अगले एक साल के दौरान स्कूलों में बुनियादी ढांचा विकास पर जोर देगी। जिसके चलते स्कूल प्रबंधन समिति को कई तरह के अधिकार दिए गए हैं। अब एसएमसी के माध्यम से स्कूलों में नए कमरों व शौचाल्यों का निर्माण, पेयजल सुविधा की व्यवस्था, स्कूल की चारदीवारी करने तथा मिट्टी आदि की भराई करवाई जाएगी।

बजट में ऐलान किया गया है कि विश्वविद्यालयों तथा कालेजों में इलैक्ट्रिक वाहनों के निर्माण, एविएशन, फार्मेसी, और ग्रीन तकनौलजी में शोध केंद्र स्थापित किए जाएंगे। स्कूली अध्यापकों की तर्ज पर कालेज तथा पॉलिटेक्निक शिक्षकों के लिए भी वार्षिक पुरस्कार योजना चलाई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+