विधानसभा चुनावों को लेकर OP धनखड़ बोले, देश मोदी के साथ, इन राज्यों में खिलेगा कमल

भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने पांच राज्यों में होने वाले चुनावों की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि लोकतंत्र में चुनाव उत्सव की तरह होते हैं। भाजपा चुनावी उत्सव के लिए पूरी तरह से तैयार है।

धनखड़ ने कहा कि पांच राज्यों के मतदाता अमृत काल में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मतदान करेंगे। पूरा देश मोदी के साथ है और इन पांचों राज्यों में कमल खिलने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में सरकार बनाएगी और आगामी पांच वर्षों के लिए जन आकांक्षाओं के अनुरूप सेवा भाव से काम करेगी।

haryana bjp chief OP Dhankhar says country is with Modi, lotus will bloom in these states.

धनखड़ ने कहा कि भाजपा और अन्य राजनीतिक पार्टियों में बहुत बड़ा फर्क है। कुछ राजनीतिक दल वंशवाद को आगे बढ़ाने के लिए राजनीति कर रहे हैं, कुछ सत्ता हथियाने के लिए। भाजपा के लिए सत्ता जन और देश सेवा का माध्यम है। पीएम मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। उन्होंने कहा कि जिस राज्य में भाजपा की सरकार है वहां जनकल्याणकारी योजनाएं तेजी से पूरी होती हैं। बीते 9 सालों में जहां-जहां भाजपा की डबल इंजन सरकार है, वहां-वहां गरीब कल्याण योजनाएं तेजी से अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंची हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस व अन्य दलों की सरकारें हैं, उनका एक ही एजेंडा है कि किसी भी तरह से मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सफल न होने देना है।

परिवारवाद पर हमला बोलते हुए धनखड़ ने कहा कि इस बार जनता परिवारवादियों को पूरी तरह से नकार देगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रही है। आज दुनिया भर में भारत की प्रगति और विकास की चर्चा हो रही है। गरीब, किसान, श्रमिक, दुकानदार, युवा, महिला, व्यापारी हर भारतीय का सपना पूरा करना प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है। मोदी के नेतृत्व का लोहा अब पूरी दुनिया मान रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान बढ़ा है। जी-20 की अपार सफलता, मिशन चंद्रयान और आदित्य एल-1 की कामयाबी से विश्व की आशा भरी निगाहें भारत पर टिकी है।

प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने कहा कि राजस्थान में भ्रष्टाचार, महिलाओं के खिलाफ अपराध, पेपर लीक और बेरोजगारी अपने चरम पर है। चुनावी घोषणा के साथ ही कांग्रेस सरकार के अन्याय के अंत की अंतिम तिथि भी घोषित हो गई है। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं राजस्थान का दौरा करके आया हूं। राजस्थान की जनता कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति चाहती है। पेपर लीक माफिया ने लाखों युवाओं का भविष्य खराब कर दिया हैं। चुनाव के दौरान किसानों से कर्जा माफी का झूठा वादा करने वाले राहुल गांधी को इस बार राजस्थान की जनता सबक सिखाने का मन बना चुकी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धनखड़ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पाटी है। पार्टी का हर कार्यकर्ता चुनावी उत्सव के लिए तैयार है। हर पन्ने पर भाजपा के कार्यकर्ता हैं। पांचों राज्यों में जनता जनार्दन के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के दम पर कमल खिलने जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+