'हर घर नल से जल' पहुंचाने वाला हरियाणा बना देश का पहला बड़ा राज्य, 29 लाख घरों पहुंचाया जल
Haryana News: 'जल जीवन मिशन' के तहत 'हर घर नल से जल' पहुंचाने वाला हरियाणा देश का पहला बड़ा राज्य बन गया है। राज्य में लगभग 29 लाख घरों में 'नल से जल' पहुंचाया गया है। इसे बारे खुद विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने जानकारी दी।
विकास एवं पंचायत मंत्री ने देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि 'जल जीवन मिशन' के तहत 'हर घर नल से जल' पहुंचाने वाला हरियाणा देश का पहला बड़ा राज्य बन गया है। प्रदेश में लगभग 29 लाख घरों में 'नल से जल' पहुंचाया गया है।

बबली शुक्रवार को टोहाना विधानसभा क्षेत्र के चार गांवों में नहरी आधारित जलघरों के उद्घाटन करने के बाद ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने लगभग 8 करोड़ की लागत से तैयार नहरी आधारित जलघर का गांव भोडी, गुल्लरवाला, रसूलपुर, व दमकौरा में उद्घाटन किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि जब से घरों में नल से पानी मिल रहा है, तब से लोगों का जीवन स्तर बेहतर बना है और उनके स्वास्थ्य में भी सुधार हुआ है। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के प्रत्येक घर में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए विशेष रूप से काम किए जा रहे हैं।
हर घर शुद्ध जल पहुंचे, इसके लिए पानी की सप्लाई को सुदृढ़ किया जा रहा है। नये जलघरों का निर्माण भी मांग के अनुरूप हो रहा है। उन्होंने कहा कि हर घर नल से जल योजना के माध्यम से प्रदेश के सभी 6803 गांवों के लगभग 30 लाख घरों में नल से जल उपलब्ध करवाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications