हरियाणा: अंत्योदय परिवार परिवहन योजना शुरू, अंत्योदय परिवारों को निशुल्क यात्रा की सुविधा

हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के अंत्योदय परिवारों के कल्याण हेतु एक नई योजना का शुभारंभ किया गया है। जिसका नाम हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना है। जिसे HAPPY Yojana के नाम से भी जाना जाएगा। इस योजना के माध्यम से अंत्योदय परिवारों को हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। मुफ्त परिवहन की सुविधा प्राप्त होने से राज्य के अंत्योदय परिवारों को अब यात्रा के लिए पैसे खर्च नहीं करने होंगे। जिससे आसानी से पात्र लाभार्थी एक स्थान से दूसरे स्थान जा सकेंगे।

अगर आप भी हरियाणा के अंत्योदय परिवार से संबंध रखते हैं तो आप इस योजना के माध्यम से मुफ्त यात्रा की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना 2023 से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। इसलिए आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Haryana

हरियाणा सरकार के राज्य में 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 2 अक्टूबर 2023 को जिला करनाल में आयोजित अंत्योदय महासम्मेलन के दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (HAPPY) को शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के माध्यम से हरियाणा सरकार अंत्योदय परिवारों को रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। हरियाणा रोडवेज की बसों में अंत्योदय परिवारों को इस योजना के तहत प्रतिवर्ष 1000 किलोमीटर तक की निशुल्क यात्रा का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना का लाभ अंत्योदय परिवारों को जिनके 3 से अधिक सदस्य है हर सदस्य को मुफ्त यात्रा मिल पाएगी। HAPPY Yojana के माध्यम से राज्य के लाखों अंत्योदय परिवारों को लाभान्वित किया जाएगा।

Haryana Happy Yojana 2023 का उद्देश्य
हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के अंत्योदय परिवारों को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करना है। जिससे उनका उत्थान किया जा सके। इस योजना के लागू होने से अंत्योदय परिवारों को अब परिवहन में यात्रा करने हेतु कोई पैसा खर्च नहीं करना होगा। बिना पैसा खर्च किए ही अब अंत्योदय परिवार के सदस्य एक स्थान से दूसरे स्थान जा सकेंगे। यह एक कल्याणकारी योजना जिसके माध्यम से अंत्योदय परिवारों को सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाया जा सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+