अगले ढाई साल में तेजी से होंगे नारनौंद में विकास कार्य: डॉ. अजय सिंह चौटाला

नारनौंद, 18 मई 2022: जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि नारनौंद के लोगों ने विपरीत परिस्थितियों में भी हमेशा पार्टी का साथ दिया है लेकिन अफसोसजनक बात यह है कि पिछले ढाई साल में कोरोना और किसान आंदोलन के चलते जेजेपी के नेता फील्ड में कम जा पाए और इसके चलते न केवल विकास कार्य बाधित हुए बल्कि लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान का काम भी प्रभावित रहा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनके बीच बैठकर ही किया जा सकता है इसलिए नारनौंद हलके के विकास कार्यों में जो भी कसर रह गई है वह आगामी ढाई साल में सारी पूरी कर दी जाएगी। वे मंगलवार को नारनौंद हलके में आयोजित जेजेपी की जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

haryana: Dr. Ajay Singh Chautala says- Development work in Narnaund will be fast in the next two and a half years

जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी को करीब 17 प्रतिशत वोट मिले थे और इसे बढ़ाकर 51 प्रतिशत करेंगे तो हलके के वारे न्यारे हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जितना समय उचाना हलके को देते हैं उतना ही समय नारनौंद हलके को भी देंगे ताकि यह हलका विकास के मामले में तेजी से आगे बढ़ता रहे।

haryana: Ajay Chautala says- Development work will be fast in the next two and a half years

डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि जेजेपी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र के वादों के मुताबिक युवाओं के लिए 75 प्रतिशत रोजगार कानून, पंचायतीराज संस्थाओं में महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी, राशन डिपो संचालन में 33 प्रतिशत भागीदारी देने सहित कई बड़े वादों को अमलीजामा पहनाया है। अजय चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार जनहित में बेहतरीन कार्य कर रही है और निरंतर जनहित में कार्य करते हुए आगे बढ़ रही है।

नारनौंद की इस जनसभा में जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पहुंचने पर हलकावासियों ने जोरदार स्वागत किया। हलके के लोग ढोल-नगाड़ों के साथ दुष्यंत चौटाला को बैलगाड़ी पर बैठा कर रैली स्थल तक लेकर गए। जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राज्य मंत्री अनूप धानक, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ केसी बांगड़, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, जुलाना से विधायक अमरजीत ढांडा, महिला सेल की प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्याण ने भी इस जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर जेजेपी के स्थानीय वरिष्ठ नेता सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+