हरियाणा के लाल का कमाल, युवकों ने खुद के बनाए ड्रोन से फहराया तिरंगा
चंडीगढ़। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों ने अपने-अपने तरीके से आजादी का जश्न मनाया है। पूरे देश में आज आजादी अणृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया है। केंद्र सरकार ने इस उत्सव को खास बनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की। ऐसे में हरियाणा के दो युवकों ने कमाल कर दिखाया। हरियाणा के रहने वाले दो युवकों ने ड्रोन की मदद से तिरंगा लहराकर सबको गर्व से भर दिया।

हरियाणा के रहने वाले सौरव सिंह और पवन पांडे ने मेक इन इंडिया पहल के तहत उत्पादित अपने स्व-निर्मित हेक्साकॉप्टर का उपयोग करके हरियाणा के ग्रीन ड्रोन जोन में 3 मीटर चौड़ा और 2 मीटर लंबा राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वज के साथ ड्रोन 30 मिनट से अधिक समय उड़ता रहा। उनके इस काम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने ड्रोन की मदद से ये किया।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों ने अपने-अपने तरीके से आजादी का जश्न मनाया है। पूरे देश में आज आजादी अणृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया है। केंद्र सरकार ने इस उत्सव को खास बनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की। ऐसे में हरियाणा के दो युवकों ने कमाल कर दिखाया। हरियाणा के रहने वाले दो युवकों ने ड्रोन की मदद से तिरंगा लहराकर सबको गर्व से भर दिया।











Click it and Unblock the Notifications