नवजोत सिद्धू की वजह से कांग्रेस पंजाब में कॉमेडी शो बन गई: हरसिमरत बादल
चंडीगढ़, 25 अक्टूबर: शिरोमणि अकाली दल की नेता और पूर्व केंद्री मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब कांग्रेस में चल रही कलह को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सिद्धू की वजह से कांग्रेस पार्टी की पंजाब इकाई 'कॉमेडी शो' बन गई है। बता दें कि हरसिमरत कौर बादल का ये बयान ऐसे समय में आया है जब पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरुनी कलह खुलकर सामने आ रही है।

अकाली दल के वरिष्ठ नेता ने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई) को पंजाब में निलंबित कर दिया गया है, क्योंकि राज्य सरकार ने भुगतान प्रदान नहीं किया है। केंद्र की इस योजना के माध्यम से इलाज का लाभ उठाया जा सकता है।
पंजाब कांग्रेस में घमासान
पंजाब कांग्रेस में नवजोत सिंह सिद्धू और अमरिंदर सिंह के बीच जारी मतभेदों की वजह से कलह सामने आई थी। पार्टी के अंदर जारी अंदरूनी कलह को दूर करने के लिए हाईकमान ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस प्रमुख के पद पर नियुक्त किया था। हालांकि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी आलाकमान के इस फैसले का विरोध किया था। इसके कुछ दिनों बाद अमरिंदर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद पंजाब कांग्रेस में कलह बढ़ गई थी।
अमरिंदर के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने अगामी साल में विधानसभा चुनाव को देखते हुए पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह सिद्धू के सहयोगी चरणजीत सिंह चन्नी को राज्य का मुख्यमंत्री नियुक्त किया। सीएम पद की कमान संभालने के बाद चन्नी ने कैबिनेट का गठन किया। सूत्रों का कहना है कि इस दौरान चन्नी ने मंत्रिमंडल के गठन में सिद्धू की राय नहीं ली। इस घटना के बाद सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कांग्रेस के अंदर चल रही कलह बढ़ गई थी। बता दें कि हाल ही में सिद्धू ने कहा है कि उनकी समास्याओं का समाधान हो गया है। वो पार्टी आलाकमान के हर फैसले का पालन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications