Jharkhand: विपक्षी दलों के कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे सीएम हेमंत, एक मंच पर होंगे सभी प्रमुख नेता
वक्ताओं में सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी, जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला आदि भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को राष्ट्रीय व क्षेत्रीय दलों के राष्ट्रीय कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे। विपक्षी दलों के प्रमुख नेता एक मंच पर होंगे। ऑल इंडिया फेडरेशन फॉर सोशल जस्टिस के इस पहले राष्ट्रीय कांफ्रेंस को सीएम ऑनलाइन संबोधित करेंगे।
एमके स्टालिन का होगा अध्यक्षीय व्यक्तव्य
जानकारी के मुताबिक अध्यक्षीय वक्तव्य तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन देंगे। वहीं राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव का संबोधन भी होगा। लोकसभा चुनाव 2024 के पूर्व विपक्षी दलों को एकजुट करने की प्रक्रिया के तौर पर इस पहल को देखा जा रहा है। वक्ताओं में सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी, जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला आदि भी शामिल रहेंगे।
2024 से पहले मजबूत मोर्चा की कवायद
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी के खिलाफ एक मजबूत मोर्चा बनाने की कवायद चल रही है जिसमें सभी क्षेत्रीय दलों के अलावा कांग्रेस भी शामिल होगी। इससे पहले राजस्थान में भी विपक्षी दलों का एक सम्मेलन हो चुका है जिसमें झारखंड के भी प्रतिनिधि शामिल हुए थे। पिछले साल तेलांगना के मुख्यमंत्री ने झारखंड का दौरा किया था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले थे।












Click it and Unblock the Notifications