हरजोत बैंस ने स्कूल ऑफ एमिनेंस की शेयर की तस्वीर

हरजोत बैंस ने स्कूल ऑफ एमिनेंस की तस्वीर शेयर की है।

हरजोत सिंह बैंस

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने स्कूल ऑफ एमिनेंस की कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं। सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि पंजाब के लंबे समय से इंतजार कर रहे स्कूल ऑफ एमिनेंस की पहली झलक, पंजाब के सरकारी स्कूलों में विश्व स्तरीय बुनियादी सुविधाएं मुहैया आम आदमी पार्टी की सकार द्वारा पूरे जोर से काम किया जा रहा है। पंजाब में स्कूलों की कायाकल्प शुरू हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने अपनी पहली बड़ी शिक्षा प्रोजेक्ट 'स्कूल ऑफ एमिनेंस' शुरू किया हुआ है।

दिल्ली के स्कूल्ज ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस की तर्ज पर तैयार किए गए पहले पड़ाव में राज्य भर में 117 सरकारी स्कूलों को स्कूल ऑफ एमिनेंस के तौर पर अपग्रेड करने के लिए चुना गया है, जिसमें 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सरकार मुताबिक स्कूल ऑफ एमिनेंस का मकसद बच्चों के सर्वपक्षीय विकास के लिए सरकारी स्कूलों में शिक्षा को दोबारा सृजित करा और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए तैयार करना है। इन स्कूलों का उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करना है।

यह भी पढ़ें- भगवंत मान की उपस्थिति में चंदन ग्रेवाल हुए AAP में शामिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+