भगवंत मान की उपस्थिति में चंदन ग्रेवाल हुए AAP में शामिल
भगवंत मान की उपस्थिति में चंदन ग्रेवाल AAP में शामिल हो गए।

जालंधर लोकसभा उप चुनाव में दल बदल का सिलसिला लगातार जारी हैं। जालंधर सेंट्रल से प्रभारी चंदन ग्रेवाल आज अकाली दल छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस दौरान सी.एम. मान ने खुद उन्हें पार्टी ज्वाइन करवाई है। जानकारी के अनुसार चंदन ग्रेवाल ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी का दामन थामा है।
शिरोमणि अकाली दल के जालंधर सेंट्रल से प्रभारी चंदन ग्रेवाल को पार्टी में शामिल करने के लिए सी.एम. भगवंत मान खुद जालंधर में उनके घर पहुंचे। शहर के मिलाप चौक में स्थित चंदन ग्रेवाल के घर सी.एम. के आगमन पर जोरों स्वागत किया गया। आपको बता दें इससे पहले भी चंदन ग्रेवाल की आम आदमी प्राटी में शामिल होन की चर्ची छिड़ी थी लेकिन तब ये मामला ठप्प हो गया था।











Click it and Unblock the Notifications