पंजाब: कांस्य पदक विजेता हरजिंदर कौर को मान सरकार का तोहफा, स्पीकर संधवां ने सौंपा 5 लाख रुपए का चेक

कॉमनवेल्थ गेम्स में वेट लिफ्टिंग में कांस्य पदक जीतने वाली हरजिन्दर कौर को पांच लाख रुपए की राशि का चेक सौंप गया है। यह राशि उनकी आगे की पढ़ाई में काम आएगी।

चंडीगढ़: पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कॉमनवेल्थ खेल के दौरान वेट लिफ्टिंग में कांस्य पदक जीतने वाली हरजिन्दर कौर को उच्च प्रशिक्षण के लिए पांच लाख रुपए की राशि का चेक भेंट किया है।

punjab government

हरजिन्दर कौर को खेल के लिए प्रोत्साहित करने के लिए विधानसभा में अपने कार्यालय में यह चैक प्रदान करते हुए संधवां ने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और सरकार खिलाड़ियों की हर हालत में मदद करती रहेगी। हरजिन्दर कौर ने कोमनवेल्थ खेल- 2022 में 71 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया था।

इस मौके पर पंजाब विधान सभा के डिप्टी स्पीकर स. जय कृष्ण सिंह रोड़ी, विधायक मनविन्दर सिंह गियासपुरा, विधायक गुरलाल घन्नौर, विधायक इन्दरजीत कौर मान, विधायक जगरूप सिंह गिल, विधायक नछत्तर पाल, विधायक सन्दीप जाखड़, विधायक सुखविन्दर कुमार कोटली और डायरैक्टर स्पोटर््स, पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला प्रोफेसर अजीता भी उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+