हफीजुल ने कहा- झारखंड सरकार की नई खेल नीति से खिलाड़ियाें काे मिलेगा लाभ
रांची,26 सितंबरः खतियान, प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत सहजपुर फुटबॉल मैदान में आदिवासी नवयुवक संघ समिति के द्वारा तीन दिवसीय मातकोम बेडा फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। फाइनल समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में झारखं
रांची,26 सितंबरः खतियान, प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत सहजपुर फुटबॉल मैदान में आदिवासी नवयुवक संघ समिति के द्वारा तीन दिवसीय मातकोम बेडा फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। फाइनल समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के खेल मंत्री हफीजुल हसन उपस्थित हुए। खेल मंत्री ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी खिलाड़ी अपने कैरियर बना सकते हैं।

जिस तरह से झारखंड के महेंद्र सिंह धोनी, असुंता लाकड़ा, दीपिका इत्यादि खिलाड़ियों ने देश विदेश में खूब नाम कमाए और झारखंड का नाम रोशन किए।उसी प्रकार खेल भी जीवन का एक अभिन्न अंग है। इसे दैनिक जीवन में उतारने की सभी लोगों की आवश्यकता है। स्वास्थ्य शरीर में अच्छे मन का वास होता है। झारखंड में नई खेल नीति के तहत कई नए नियम बनाए गए जिससे खिलाड़ियों को काफी लाभ होगा।
काफी संघर्ष के बाद धनबाद और बोड़ापहाडी के टीम फाइनल मुकाबले में प्लेंटी शूटआउट के बाद धनबाद के टीम विजेता एवं बोडापहाड़ी के टीम उपविजेता रहे। दोनों टीमों को समिति की ओर से शील्ड, मेडल एवं रुपए देकर सम्मानित किए गए। मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्यामलाल हेंब्रम, प्रखंड अध्यक्ष जमरूद्दीन अंसारी, जिला परिषद सुरेंद्र मंडल, रफीक अंसारी,भूपेंद्र सिंह उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications