Rajasthan : आखिर सीएम अशोक गहलोत ने क्यों कहा- गुजरात का शासन-प्रशासन जीरो है?
Rajasthan : मोरबी में हुई घटना पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट के जरिये कहा कि मोरबी कांड को गंभीरता से समझिये। उच्च न्यायालय के वर्तमान या रिटायर्ड न्यायाधीश के अधीन आयोग गठित करने में सरकार को क्या समस्या है? अगर लोगों को दंडित किया जाता है तो वह आने वाले समय में सावधान रहेंगे। इसका मतलब यह है कि शासन और प्रशासन यहां जीरो है।

मरने वालों में 23 बच्चे और 36 महिलाएं शामिल
दरअसल, गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर बने केबल ब्रिज हादसे में 143 लोग ब्रिज से नदी में गिर कर मारे गए थे। इस हादसे में मरने वालों में 23 बच्चे और 36 महिलाएं भी शामिल थी। इस ब्रिज की क्षमता सौ से सवा सौ लोगों की थी, लेकिन इस पर 300 से भी ज्यादा लोग मौजूद थे। घटना के बाद पूरी रात तीनों सेना, एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य चलता रहा, जिसके बाद 177 लोगों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला गया था। पुलिस की टीम ने पुल का संचालन कर रहे 9 लोगों से पूछताछ की थी। घटना के बाद से पुल का संचालन करने वाली ओरेवा कंपनी का मालिक फरार है।
25 अक्टूबर को हुआ था हादसा
अहमदाबाद से करीब 200 किमी की दूरी पर मोरबी शहर के मच्छु नदी पर बना 143 साल पुराना झूलता केबल ब्रिज 25 अक्टूबर 2022 को सात महीने की मरम्मत के बाद गुजराती नववर्ष के पहले दिन शुरू किया गया था। इस पुल की मरम्मत करने का जिम्मा मोरबी नगर पालिका ने स्थानीय ओरेवा कंपनी को दिया था। लेकिन कंपनी के मालिक जयसुख भाई पटेल ने प्रशासन की मंजूरी और फिटनेस प्रमाण पत्र के बिना ही पुल का उद्घाटन अपनी पोती के हाथों कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications