Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'पापा लड़का ढूंढ रहे हैं', नौकरी को लेकर ओवैसी ने joke के बहाने पीएम मोदी पर साधा निशाना

gujarat election, gujarat election 2022, aimim, owaisi on PM modi, गुजरात चुनाव, गुजरात चुनाव 2022, पीएम मोदी पर निशाना, ओवैसी

AIMIM Owaisi Target PM Modi: गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल जनता को साधने में लगे हुए हैं। इस बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने अब बेरोजगारी को लेकर मोदी सरकार पर चुटकुला सुनाते हुए करारा तंज कसा है। दानिलिम्दा विधानसभा क्षेत्र में एक सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि मैं जिस होटल में रुका हुआ, जहां एक युवा ने बताया कि उनका ऐसा हाल है।

Owaisi

भरी सभा में मंच पर ओवैसी ने कहा कि कहा कि यह मजाक है, लेकिन आज की स्थिति पर सटीक है। उन्होंने बताया कि उस लड़के ने कहा कि, "मैं जिस लड़की से शादी करना चाहता हूं, वो मुझसे आ कर कहती है कि 'आपकी सरकारी नौकरी कब लगेगी, पापा लड़का ढूंढ रहे हैं। "लड़के ने जवाब दिया, 'मोदी सरकार पर भरोसा मत करो, तुम शादी कर लो''।

AIMIM प्रमुख ने कहा कि पीएम मोदी ने हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन वह इससे पीछे हट गए हैं। उन्होंने कहा, "अब, आठ साल बाद मोदी जी कहते हैं कि वह 2024 तक केवल 10 लाख नौकरियां देंगे"। बता दें कि AIMIM ने कौशिका परमार को दानिलिम्दा सीट से उतारा है, जो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। मालूम हो कि गुजरात की 182 विधानसभा सीटों में से 14 पर ओवैसी ने अपने उम्मीदवार उतारे थे, हालांकि बापूनगर उम्मीदवार के कांग्रेस में चले जाने बाद अब 13 प्रत्याशी बचे हैं, जिनके लिए ओवैसी जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं।

इससे पहले ओवैसी ने सोमवार को मोरबी पुल हादसे का मुद्दा उठाते हुए गुजरात में सत्ताधारी पार्टी से जवाबदेही मांगने की बात कही। जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, 'अगर बीजेपी गुजरात बनाने का श्रेय लेती है, तो उन्हें यह भी बताना चाहिए कि मोरबी पुल बनाने के लिए कौन जिम्मेदार है, जहां गिरने से 140 लोगों की मौत हो गई थी, लेकिन फिर भी कंपनी के अमीर लोग नहीं पकड़े गए। पीएम मोदी, अमीर लोगों से प्यार क्यों करते हो?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+