"केजरीवाल आवे छे, परिवर्तन लावे छे", आज गुजरात का हर आदमी कह रहा ये बात: राघव चड्ढा
अहमदाबाद/अरवल्ली/साबरकांठा: गुजरात विधानसभा चुनाव अब केवल 7 दिन दूर हैं। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता लोगों की भलाई के लिए लोगों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए दिन-रात बहुत काम कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक गुजरात दौरे पर आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और गुजरात सह प्रभारी राघव चड्ढा इन दिनों गुजरात के दौरे पर हैं। राघव चड्ढा ने कल बनासकांठा के कांकरेज और पाटण में बड़ी जनसभाओं को संबोधित की थी। आज राघव चड्ढा ने मोडासा और ईडर में रॉड शो में हिस्सा लिया था। इस विशाल रॉड शो में हजारों की संख्या में लोग आम आदमी पार्टी की गारंटी की बात सुनने पहुंचे थे।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और गुजरात प्रदेश सह प्रभारी राघव चड्ढा ने हजारों की तादाद में शामिल हुए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, अब चुनाव में बहुत कम समय रह गया है। गुजरात का हर एक कार्यकर्ता अपनी कमर कस लें। जब तक आखरी वोट ना पड़ जाए तब तक चैन की सांस मत लेना। इस बार पूरे गुजरात में एक परिवर्तन की आंधी आई हुई है। जिस शख्स से बात करो चाहे नौजवान से बात करो, चाहे बुजुर्ग से बात करो, चाहे महिलाओं से बात करो यहां तक कि छोटे बच्चों से भी अगर बात करो तो उनकी जुबान पर भी एक ही शब्द है, परिवर्तन। परिवर्तन मतलब अरविंद केजरीवाल। आज गुजरात का हर आदमी कह रहा है कि "केजरीवाल आवे छे, परिवर्तन लावे छे" 8 दिसंबर 2022 को जब वोटिंग के डिब्बे खुलेंगे तो इस विधानसभा को गुजरात की 182 विधानसभाओं में से सबसे ज्यादा मतों से जीताकर हमारे उम्मीदवार को विधानसभा भेजिए और गुजरात में पढ़ी-लिखी, ईमानदार और परिवर्तन वाली आम आदमी पार्टी वाली अरविंद केजरीवाल जी की सरकार बनाइए।

हर महीने ₹3000 बेरोजगारी भत्ता देंगे: चड्ढा
चड्ढा ने कहा- अरविंद केजरीवाल जी की गारंटी है कि जब गुजरात में सरकार बनेगी तो गुजरात के हर परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। अरविंद केजरीवाल जी की दूसरी गारंटी है कि गुजरात के हर बच्चे को विश्वस्तरीय शानदार स्कूल मिलेगी और शिक्षा बिल्कुल मुफ्त मिलेगी। अरविंद केजरीवाल जी की तीसरी गारंटी है कि गुजरात के हर शख्स का बच्चे-बुड्ढे, महिला-पुरुष, हर व्यक्ति का विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ सारा इलाज मुफ्त होगा। अरविंद केजरीवाल जी की चौथी गारंटी है कि गुजरात के हर युवाओं को रोजगार देंगे और जब तक आम आदमी पार्टी गुजरात के युवा को रोजगार नहीं दे पाती तब तक हर महीने ₹3000 बेरोजगारी भत्ता देकर उनकी मासिक सहायता करेगी। अरविंद केजरीवाल जी की पांचवी गारंटी है कि गुजरात की हर महिला जिसकी आयु 18 वर्ष से अधिक है, वह हर महिला को ₹1000 की सम्मान राशि दी जाएगी।
अगर बिजली मुफ्त हो जाएगी तो महीने का ₹4000 बचेंगे, अगर शिक्षा मुक्त हो जाएगी तो महीने के ₹10000 बचेंगे, अगर स्वास्थ्य सेवाएं मुक्त हो जाए, ऑपरेशन दवा-दवाई मुफ्त हो जाए तो हर परिवार का हर महीने ₹7000 बचेंगे, अगर किसी को रोजगार नहीं मिल रहा है और परिवार में दो बेरोजगार युवा है तो महीने के ₹6000 बचेंगे, अगर घर में 3 महिलाएं हैं तो हर महिला को सरकार की ओर से हर महीने ₹1000 दिए जाएंगे यानी महीने के ₹3000 बचेंगे। कुल मिलाकर अरविंद केजरीवाल जी की सरकार गुजरात के साधारण से साधारण परिवार को ₹30,000 हर महीने का मुनाफा देगी।

'इस देश में 2 मॉडल हैं'
चड्ढा बोले कि, इस देश में 2 मॉडल है, जिसमें भाजपा की ओर से ₹30,000 करोड़ रुपए का पैकेज दिया जाता है, लेकिन वह पैकेज सिर्फ उद्योगपतियों को, बड़े-बड़े कांट्रेक्टर को और बड़े-बड़े ठेकेदारों को दिया जाता है। और दूसरी और अरविंद केजरीवाल जी का ₹30,000 का महीने का पैकेज है, जो गुजरात के हर परिवार को दिया जाएगा, गुजरात के हर आम आदमी को दिया जाएगा। गुजरात के हर परिवार को हर महीने की ₹30,000 की बचत कराई जाएगी। अब जनता को चुनना है, जनता को अरविंद केजरीवाल जी का ₹30,000 का डायरेक्ट फायदा चाहिए या भाजपा का ₹30,000 करोड़ रुपए का उद्योगपतियों के लिए दिए जाने वाला पैकेज चाहिए।

'केजरीवाल हर चीज फ्री देता है'
चड्ढा बोले कि, भाजपा वाले कहते हैं कि केजरीवाल रेवडी बांट रहा है। केजरीवाल हर चीज फ्री देता है, दिल्ली में फ्री दे दिया, पंजाब में भी फ्री दे दिया। मैं भाजपा वालो को कहना चाहता हूं कि, आपके गुजरात के मुख्यमंत्री को 5000 यूनिट बिजली मुफ्त मिलती हैं, हर मंत्री को सारी ट्रेन की यात्रा मुफ्त मिलती है, हर सांसद को दवा-दवाई का सारा इलाज मुफ्त मिलता है, पर यदि केजरीवाल जी गुजरात के हर परिवार को यह सुविधाएं देना चाहते है, तो भाजपा के पेट में दर्द क्यों होता है? भारत देश के आजाद होने के बाद अगर कोई ईमानदार नेता बना तो उस नेता का नाम अरविंद केजरीवाल है और कोई ईमानदार पार्टी बनी तो उस पार्टी का नाम आम आदमी पार्टी है।
- आप गुजरात प्रदेश के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने मोडासा और ईडर में आयोजित रोड शो में हिस्सा लिया।
- इस बार पूरे गुजरात में एक परिवर्तन की आंधी आई हुई है: राघव चड्ढा
- आज गुजरात का हर आदमी कह रहा है कि "केजरीवाल आवे छे, परिवर्तन लावे छे": राघव चड्ढा
- हमारे उम्मीदवार को विधानसभा भेजिए और गुजरात में पढ़ी-लिखी, ईमानदार और परिवर्तन वाली आम आदमी पार्टी वाली अरविंद केजरीवाल जी की सरकार बनाइए: राघव चड्ढा
- परिवर्तन मतलब अरविंद केजरीवाल: राघव चड्ढा
- आम आदमी पार्टी आपके हर महीने के खर्च को सस्ता कर देगी, आपके जेब में पैसा डालेगी, आप को आर्थिक सहायता देगी: राघव चड्ढा
- यदि केजरीवाल जी गुजरात के हर परिवार को सुविधाएं देना चाहते है, तो भाजपा के पेट में दर्द क्यों होता है?: राघव चड्ढा
- आम आदमी पार्टी बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसी सुविधा मुफ्त में देकर, गुजरात के साधारण से साधारण परिवार को ₹30,000 हर महीने का मुनाफा देगी: राघव चड्ढा
- अब जनता को चुनना है, जनता को अरविंद केजरीवाल जी का ₹30,000 का डायरेक्ट फायदा चाहिए या भाजपा का ₹30,000 करोड़ रुपए का उद्योगपतियों के लिए दिए जाने वाला पैकेज चाहिए: राघव चड्ढा
- अब चुनाव में केवल गिनती के दिन शेष हैं, और अब सबसे बड़ी जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं के कंधों पर है: राघव चड्ढा
- आज पूरे गुजरात के लोग अरविंद केजरीवाल जी और आम आदमी पार्टी पर भरोसा कर रहे हैं क्योंकि अब तक बाकी सभी पार्टियों ने जनता को केवल धोखा दिया है: राघव चड्ढा
- गुजरात के हर परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे: राघव चड्ढा
- गुजरात के हर बच्चे को विश्वस्तरीय शानदार स्कूल मिलेगी और शिक्षा बिल्कुल मुफ्त मिलेगी: राघव चड्ढा
- गुजरात के हर शख्स का, बच्चे-बुड्ढे, महिला-पुरुष, हर व्यक्ति का विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ सारा इलाज मुफ्त होगा: राघव चड्ढा
- आम आदमी पार्टी गुजरात के हर युवा को रोजगार देगी और बेरोजगार को हर महीने ₹3000 बेरोजगारी भत्ता देकर उनकी मासिक सहायता करेगी: राघव चड्ढा












Click it and Unblock the Notifications