गुजरात में कांग्रेस दूर-दूर तक भी नजर नहीं आ रही, उसकी 5 सीटें मुश्किल से आएंगी: AAP नेता राघव चड्ढा

Gujarat News in Hindi: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं गुजरात के सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि, आज गुजरात के हर सर्वे में यह साफ दिख रहा है कि इस बार का मुकाबला भाजपा बनाम आम आदमी पार्टी का है। कांग्रेस कहीं दूर दूर तक भी नजर नहीं आती, क्योंकि उसकी 5 से भी कम सीटें आ रही है। आम आदमी पार्टी बनाम भाजपा की लड़ाई में आम आदमी पार्टी आगे निकलती नजर आ रही है। क्योंकि कांग्रेस के पुराने मतदाता आम आदमी पार्टी को वोट देते हुए नजर आ रहे हैं और भाजपा के मतदाता और तो और भाजपा के कार्यकर्ता भी इस बार आम आदमी पार्टी को वोट दे रहे हैं। और ऐसे लोग जिन्होंने चुनाव के आखिरी हफ्ते तक अपना मन नहीं बनाया होता है कि, किसको वोट दें वह लोग भी माहौल देखकर फैसला कर चुके हैं कि इस बार आम आदमी पार्टी को ही वोट देना है।

gujarat assembly elections 2022: aam aadmi party raghav chadha election campaign in gujarat

राघव चड्ढा ने कहा कि, इस बार सभी जाति धर्म और बिरादरी के लोग आम आदमी पार्टी को परिवर्तन के नाम पर वोट देने जा रहे हैं। जो दिल्ली में कमाल हुआ और जो पंजाब ने करके दिखाया, वही अब गुजरात में भी होने जा रहा है 27 साल पुरानी भ्रष्ट और अहंकारी सरकार को गुजरात की जनता उखाड़ कर फेंक देंगी और परिवर्तन लाएगी। परिवर्तन मतलब आम आदमी पार्टी, परिवर्तन मतलब अरविंद केजरीवाल, परिवर्तन मतलब झाड़ू का निशान। मैं आज गुजरात के सभी मतदाताओं को अपील करना चाहता हूं कि सभी लोग चुनाव वाले दिन मतदान केंद्र जाकर अपनी जिम्मेदारी निभाए और अपनी तकदीर के लिए और अपने बच्चों की तकदीर के लिए सही फैसला लेते हुए इस बार परिवर्तन के नाम पर आम आदमी पार्टी को वोट दें।

  • भाजपा को अरविंद केजरीवाल जी का इतना खौफ है कि उनको अपनी सारी ताकत गुजरात के चुनावी मैदान में उतारनी पड़ रही है: राघव चड्ढा
  • 'आप' के डर से भाजपा को प्रधानमंत्री जी, गृहमंत्री जी और अपने केंद्रीय मंत्रिमंडल के दर्जनों मंत्री को गुजरात के चुनाव मैदान में उतारना पड़ रहा है: राघव चड्ढा
  • भाजपा को अपने 10 से ज्यादा मुख्यमंत्री, 150 से ज्यादा सांसद, अनगिनत MLA और अनगिनत मंत्री गुजरात चुनाव के मैदान में उतारकर पूरी जान जोंखनी पड़ रही है: राघव चड्ढा
  • 2014 में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद, 2014 से लेकर 2022 तक महंगाई रूपी राक्षस ने गुजरात एवं देश के आम आदमी की जेब पर डाका डाला है: राघव चड्ढा
  • अगर आज गुजरात के लोग इस महंगाई से बचना चाहते हैं तो उनके पास केवल एक ही उपाय है और वह है अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी और झाड़ू: राघव चड्ढा
  • एक तरफ डबल इंजन सरकार की महंगाई है और दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल जी का हर गुजराती परिवार के लिए हर महीने ₹30,000 की सौगात है: राघव चड्ढा
  • गुजरात के हर परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे: राघव चड्ढा
  • गुजरात की हर महिला को ₹1000 की सम्मान राशि दी जाएगी: राघव चड्ढा
  • आम आदमी पार्टी गुजरात के हर युवा को रोजगार देगी और बेरोजगार को हर महीने ₹3000 बेरोजगारी भत्ता देकर उनकी मासिक सहायता करेगी: राघव चड्ढा
  • गुजरात के हर बच्चे को विश्वस्तरीय शानदार स्कूल मिलेगी और शिक्षा बिल्कुल मुफ्त मिलेगी: राघव चड्ढा
  • गुजरात के हर शख्स का, बच्चे-बुड्ढे, महिला-पुरुष, हर व्यक्ति का विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ सारा इलाज मुफ्त होगा: राघव चड्ढा
  • गुजरात में पिछले कई दशकों में जितना भ्रष्टाचार हुआ है, उतना पहले कभी नहीं हुआ: राघव चड्ढा
  • हमने देखा है कि, मोरबी ब्रिज की दर्दनाक तस्वीरें हमारे सामने आई वह भ्रष्टाचार का उदाहरण है: राघव चड्ढा
  • एक घड़ी बनाने वाली कंपनी को ब्रिज का काम दे दिया और दो करोड़ रुपए उस कंपनी को दिए गए थे और उन्होंने सिर्फ 12 लाख का खर्चा किया, 6 महीने में जो काम पूरा करना था उसको 2 महीने में ही आधा अधूरा करके ब्रिज खोल दिया, यहां भ्रष्टाचार है: राघव चड्ढा
  • आम आदमी पार्टी आएगी तो मोरबी की घटना की जांच करेगी और जिन लोगों ने जनता की जान के साथ खेला है और जिन्होंने भ्रष्टाचार किया है उन सब को पकड़कर हम जेल में डालेंगे: राघव चड्ढा
  • एक तरफ भाजपा की डबल इंजन की डबल महंगाई वाली सरकार है और दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल जी की नई इंजन की ₹30000 मुनाफे वाली सरकार है: राघव चड्ढा
  • आज गुजरात के हर सर्वे में यह साफ दिख रहा है कि इस बार का मुकाबला भाजपा बनाम आम आदमी पार्टी का है: राघव चड्ढा
  • कांग्रेस के पुराने मतदाता आम आदमी पार्टी को वोट देते हुए नजर आ रहे हैं और भाजपा के मतदाता और तो और भाजपा के कार्यकर्ता भी इस बार आम आदमी पार्टी को वोट दे रहे हैं: राघव चड्ढा
  • इस बार सभी जाति धर्म और बिरादरी के लोग आम आदमी पार्टी को परिवर्तन के नाम पर वोट देने जा रहे हैं: राघव चड्ढा
  • 27 साल पुरानी भ्रष्ट और अहंकारी सरकार को गुजरात की जनता उखाड़ कर फेंक देंगी और परिवर्तन लाएगी: राघव चड्ढा
  • परिवर्तन मतलब आम आदमी पार्टी, परिवर्तन मतलब अरविंद केजरीवाल, परिवर्तन मतलब झाड़ू का निशान: राघव चड्ढा
  • हमने सरकार बनने के 3 महीने के अंदर पंजाब के लोगों को मुफ्त बिजली देना शुरू कर दिया: राघव चड्ढा
  • दिल्ली में भी हमने 7 सालों से मुफ्त बिजली देने का काम किया है: राघव चड्ढा
  • गुजरात सरकार हो या कोई भी सरकार हो किसी भी सरकार में पैसे की कोई कमी नहीं है, सिर्फ कमी नेताओं की नियत में है: राघव चड्ढा
  • इसुदान गढवी मुख्यमंत्री बनेंगे तो वह जो भी फैसला लेंगे वह जनता से बात करके लेंगे: राघव चड्ढा
  • जो टैक्स है वह जनता का पैसा है, तो सरकार की जिम्मेदारी है कि सरकार यह सारा पैसा जनता को वापस दे, सुविधाओं के माध्यम से वापस दे: राघव चड्ढा
  • इतनी बेरोजगारी और इतनी महंगाई पहले कभी भी नहीं देखी जितनी आज हम भाजपा की डबल इंजन की सरकार में देख रहे हैं: राघव चड्ढा
  • देश के लोगों के साथ मिलकर अरविंद केजरीवाल जी और आम आदमी पार्टी ने भाजपा को जो चुनौती दी है: राघव चड्ढा
  • हम भाजपा की तरह 30000 करोड़ का पैकेज नहीं देंगे क्योंकि वह 30000 करोड उद्योगपतियों की और कांट्रेक्टरो की जेब में जाता है: राघव चड्ढा
  • पंजाब सरकार के विजिलेंस विभाग ने और एंटी करप्शन डिपार्टमेंट में करीब 1 दर्जन नेताओं और अफसरों को हमने जेल में डाला है: राघव चड्ढा
  • अरविंद केजरीवाल जी ने चार भ्रष्ट अफसरों को जेल में डाला वैसे ही भाजपा की केंद्र सरकार ने एंटी करप्शन डिपार्टमेंट हमसे छीन लिया: राघव चड्ढा
  • भाजपा को पता चल गया कि अगर एंटी करप्शन डिपार्टमेंट केजरीवाल जी के पास रहा, तो वह सारी भ्रष्टाचार की दुकानें बंद कर देंगे: राघव चड्ढा
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+