ग्रीन कैंपस यूनिवर्सिटी में दिल्ली के स्टूडेंट्स के लिए 85% सीटें रिजर्व: शिक्षा मंत्री आतिशी

गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के पूर्वी दिल्ली कैंपस के सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि ग्रीन यूनिवर्सिटी की 85 प्रतिशत सीटें दिल्ली के स्टूडेंट्स के लिए रिजर्व हो

दिल्ली सरकार ने GGSIPU (पूर्वी दिल्ली) के नए कैंपस का शानदार तोहफा दिया। ये पूरी तरह ग्रीन कैंपस पर आधारित है। प्राथमिक के साथ-साथ उच्च शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने अपने प्रयास को तेज कर दिया है। जहां 33 से अधिक स्पेशलाइज्ड स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (Specialized School of Excellence) की सौगात राजधानी के बच्चों को मिल चुकी है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि अब उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली में ही ग्रीन कैंपस यूनिवर्सिटी का भी तोहफा दिल्ली सरकार की तरफ से छात्रों को दिया जा रहा है। GGSIPU के पूर्वी दिल्ली कैंपस को लेकर शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि ये 100% ग्रीन कैंपस और आधुनिक व्यवस्थाओं से संपन्न है।

Atishi Marlena on GGSIPU

GGSIPU कैंपस में होगी यह सुविधाएं
गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के पूर्वी दिल्ली कैंपस के सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा, 'पूर्वी दिल्ली के इस कैंपस को 388 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है जो 19 एकड़ के क्षेत्रफल में है. इस कैंपस में 2400 छात्रों के पढ़ने की क्षमता होगी। इसके अलावा दूरदराज के छात्रों के लिए हॉस्टल सुविधा भी उपलब्ध होगी। पूर्वी दिल्ली के इस कैंपस में 21वीं सदी से जुड़े आधुनिक कोर्स को पढ़ाया जाएगा, जिसमें B. Tech रोबोटिक एंड ऑटोमेशन, B. Tech AI and Data Science, B. Tech AI and Machine learning, बैचलर इन डिजाइन जैसे कोर्स उपलब्ध होंगे।

85% सीट सिर्फ दिल्ली के बच्चों के लिए
GGSIPU के इस कैंपस में 85% सीटें दिल्ली के बच्चों के लिए रिजर्व होंगे। यह शिक्षा संस्थान 100% ग्रीन कैंपस होगा जहां वाटर कंजर्वेशन, जीरो सीवेज डिस्चार्ज, इको फ्रेंडली कूलिंग, जीरो कन्सम्प्शन एनर्जी पर खास ध्यान दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+