हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति को हर संभव सहयोग देगी सरकार: सीएम खट्टर

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को कहा कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति राज्य में ऐतिहासिक गुरुद्वारों का प्रबंधन करेगी।

Government will give all possible support to Haryana Sikh Gurdwara Management Committee: CM Khattar

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को कहा कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति राज्य में ऐतिहासिक गुरुद्वारों का प्रबंधन करेगी और सरकार सभी सहयोग और सहायता देगी।

खट्टर ने कहा कि यदि हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक समिति को शिक्षण संस्थानों और अस्पतालों के निर्माण सहित सरकार से किसी भी तरह के सहयोग की आवश्यकता होगी तो प्रदान किया जाएगा।

पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा अधिनियम 2014 की संवैधानिक वैधता को बरकरार रखा जिसके तहत हरियाणा में गुरुद्वारों के प्रबंधन के लिए एक अलग समिति का गठन किया गया था।

हालांकि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्थान समिति को खारिज कर दिया है। यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार खट्टर यमुनानगर में श्री थडा साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद उक्त बाते बोल रहे थे।

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रमुख बाबा कर्मजीत सिंह ने खट्टर को सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर खट्टर ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई भी दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+