पंजाब: स्कूलों में छुट्टियों संबंधी आदेशों की पालना न करने वालों पर सरकार सख्त, शिक्षा मंत्री बैंस ने दिए आदेश
शिक्षा मंत्री बताया कि राज्य के कुछ प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ शिकायतें मिली है कि वह सरकार के आदेशों का उल्लंघन कर स्कूल खोल रहे हैं।

पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने जिलों के समूह डिप्टी कमिश्नरों को आदेश दिए है कि जो स्कूल पंजाब सरकार द्वारा राज्य के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी के संबंधी आदेश की उल्लंघना कर रहे हैं उनके खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि कड़ाके की ठंड और धुंध के कारण विद्यार्थियों और अध्यापकों के स्वास्थय सुरक्षा के मद्देनजर पंजाब सरकार द्वारा 8 जनवरी, 2023 तक राज्य के सभी स्कूलों में की गई छु्ट्टियों संबंधी आदेश जारी किए गए हैं।
शिक्षा मंत्री बताया कि राज्य के कुछ प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ शिकायतें मिली है कि वह सरकार के आदेशों का उल्लंघन कर स्कूल खोल रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि उन्हें रोपड़ जिले के प्राइवेट स्कूल के खुलने संबंधी शिकायत मिली थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए संबंधित प्राइवेट स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है।
शिक्षा मंत्री ने राज्य सरकार के आदेशों को लागू करवाने के लिए राज्य के समूह डिप्टी कमिश्नरों को आदेश दिए हैं कि आदेशों का उल्लंघन करने वाले स्कूल के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के आदेश हर किस्म के सभी स्कूलों पर लागू होंगे और वह किसी भी प्राइवेट संस्थान को सरकारी आदेशों की उल्लंघना करने की आज्ञा नहीं देंगे।
यह भी पढ़ें- नशा तस्करों पर भगवंत मान सरकार सख्त, कानून में संशोधन पर विचार












Click it and Unblock the Notifications