झारखंड के हजारों स्कूलों को किया जाएगा विकसित, रांची के ये स्कूल है शामिल

रांची। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार शिक्षा को लेकर एक महत्वाकांक्षी योजना की शुरूआत करने जा रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से 4 हजार 416 स्कूलों को आदर्श स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। झारखंड सरकार ने फैसला किया है कि अब झारखंड के सरकारी स्कूलों को आदर्श विद्यालय और लीडर स्कूल के तौर पर इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत विकसित किया जाएगा।

government hemant soren jharkhand school develop as model schools see ranchi model school list

विकसित होने जा रही स्कूलों की संख्या 4 हजार 416

झारखंड सरकार ने स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के रूप विकसित करने के लिए झारखंड के स्कूलों को चयनित करने का काम शुरू करवा दिया है। पहले चरण में इस योजना के माध्यम से झारखंड के 80 सरकारी स्कूलों को चयनित किया गया है. इन चयनित स्कूलों को स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा. बता दें कि झारखंड सरकार द्वारा आदर्श स्कूल के रूप में विकसित होने जा रही स्कूलों की संख्या 4 हजार 416 है।

शिक्षक और प्रिंसिपल को दिया जाएगा प्रशिक्षण

जिस भी स्कूल को स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा, उसमें कक्षा एक से कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई की सुविधा होगी, और ऐसी स्कूलों की संख्या 80 स्कूलों है। इन प्रत्येक स्कूलों में कम से कस एक हजार से 12 सौ विद्यार्थियों के पढ़ाई की व्यवस्था की जाएगी। और इन स्कूलों में नामांकन के लिए चयन परीक्षा का आधार रखा जाएगा। अंग्रेजी बोलने से लेकर अच्छी और उत्म पढ़ाई की व्यवस्था इन स्कूलों में की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्पोकन इंग्लिश कोर्स की शुरूआत और लैंग्वेज लैब के लिए शिक्षक और प्रिंसिपल को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

ये सारी सुविधाएं होगी उपलब्ध

आपको बता दे कि इन स्कूलों में बेहतर आधारभूत संरचना के साथ-साथ मूलभूत सुविधाएं, साइंस लैब, पुस्तकालय, डिजिटल क्लास रूम, कंप्यूटर की सुविधा, खेल आदि सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। शिक्षा विभाग के अधिकारी बताते हैं कि इन स्कूलों में वह सभी सुविधाएं रहेंगी जो एक निजी स्कूल में रहती हैं। अधिकारी ने कहा कि झारखंड में 35 हजार 447 सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करने वाले लगभग 45 लाख विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा उपलब्ध कराया जाएगा। इसको लेकर झारखंड सरकार ने लीडर स्कूलों की तर्ज पर सभी स्कूलों का विकास करेंगी।

बताते चलें कि झारखंड के इस महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से विभिन्न जिलों में 80 स्कूलों को चयनित किया गया है। इसमें राजधानी रांची जिले के 5 स्कूल शामिल हैं।

रांची के इन स्कूलों को किया गया है चयन

जिला स्कूल,
बाल कृष्ण प्लस टू उच्च विद्यालय
बरियातू स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल
बता दें कि, इन स्कूलों को विकसित पर 488 करोड़ रुपये खर्च होंगे। रांची के लीडर स्कूल के लिए चयनित स्कूलों में नवीनीकरण का काम तेजी से चल रहा है। जिसमें रांची जिला स्कूल और बरियातू गवर्नमेंट हाई स्कूल में कंस्ट्रक्शन का काम शुरू कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+