Good news: हरियाणा के इन 82 और गांवों को मिला तोहफा, मिलेगी 24 घंटे बिजली
Good news: हरियाणा के इन 82 और गांवों को मिला तोहफा, मिलेगी 24 घंटे बिजली
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने 82 और गांवों को तोहफा दिया है। सरकार ने 82 और गांवों को 24 घंटे बिजली देने का अपना वादा पूरा किया है। हरियाणा के बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने कहा है कि 'म्हारा गांव जगमग गांव' योजना के प्रति ग्रामीण उपभोक्ताओं का रुझान निरंतर बढ़ता जा रहा है। बिजली निगमों ने 26 जनवरी को गणतत्र दिवस के अवसर पर 82 और गांव को 'म्हारा गांव-जगमग गांव' योजना में शामिल कर गणतंत्र दिवस का तोहफा दिया है और इसके साथ ही हरियाणा के 5569 गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो जाएगी। बिजली मंत्री ने कहा कि यह हरियाणा के लिए गर्व का विषय है कि बिजली निगमों की कार्यप्रणाली की सराहना केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतामरण ने भी की है। यह हरियाणा के इतिहास में शायद पहला अवसर है जब बिजली निगमों की चारों वितरण कम्पनियां मुनाफे में पहुंची है।

'म्हारा गांव-जगमग गांव' योजना लागू होने के बाद से उपभोक्ताओं में जागरूकता आई है जिसके फलस्वरूप बिजली बिल भरने के प्रति लोग आगे आ रहे हैं। चौ० रणजीत सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिन 82 गांवों में 'म्हारा गांव-जगमग गांव' योजना के तहत 24 घंटे बिजली आपूर्ति होगी उनमें उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के 52 गांव तथा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के 30 गांव शामिल हैं। इन गांवों में सोनीपत जिले के 25 गांव, रोहतक के 9, झज्जर के 18, चरखी दादरी के 4, महेन्द्रगढ़ के 18 तथा भिवानी जिले के 10 गांव शामिल हैं। इसके साथ ही 26 जनवरी से प्रदेश के 77 प्रतिशत अर्थात 5569 गांव में 24 घंटे बिजली आपूर्ति उपलब्ध हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications