पंजाब में होशियारपुर-फगवाड़ा सड़क होगी फोरलेन, जानिए कहां-कहां के लोगों को मिलेगी राहत

चंडीगढ़। पंजाब के लोगों को सरकार ने राहत प्रदान की है। केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने बताया कि होशियारपुर-फगवाड़ा जाने वाले नेशनल हाईवे (एन.एच. 344 बी) को फोरलेन बनाया जाएगा। मंत्री ने लिखा कि इसके अलावा फगवाड़ा, होशियारपुर बाईपास को भी फोरलेन किया जाएगा।

good news for the people of Punjab, Hoshiarpur-Phagwara road will be four-lane

उन्होंने बताया कि भारतमाला परियोजना के तहत यह फैसला किया गया है। इस फोरलेन के बनने से जालंधर, कपूरथला, एस.बी.एस. नगर और होशियारपुर आने-जाने वाले लोगों को ट्रैफिक जाम में फंसना नहीं पड़ेगा। इसके अलावा उनके आने-जाने के समय की भी बचत होगी। इसके पूरा खर्च 1553.07 करोड़ आने का अनुमान है। इसके अलावा इस फोरलेन की लंबाी 48.622 किलोमीटर होगी जिसे बनाने के लिए 2 वर्ष लगेंगे।

good news for the people of Punjab, Hoshiarpur-Phagwara road will be four-lane

यह कॉरिडोर जमालपुर (फगवाड़ा) के नजदीक एन.एच. 44 से शुरू होकर एन.एच. 503 ए तक जाएगा। इस काम को जल्द से जल्द शुरू किया जाएगा ताकि लोगों को राहत दी जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+