आढ़तियों के लिए अच्छी खबर, लाइसेंस की प्रक्रिया होगी और सरल

चंडीगढ़, 10 दिसंबर। हरियाणा सरकार कृषि विपणन बोर्ड के माध्यम से आढ़तियों को दिए जाने वाले लाइसेंस की प्रक्रिया और सरल बनाएगी। विवाद की स्थिति खत्म करने के लिए सरकार ने यह निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीरवार को जनता दरबार में यह जानकारी दी। उन्होंने 21 प्रतिनिधिमंडल के करीब 250 लोगों से मुलाकात कर समस्याओं का तत्काल समाधान किया।

cm

मुख्यमंत्री ने कहा कि सोनीपत-पलवल ओरबिटल रेलवे कॉरिडोर पर झज्जर जिले के आसौदा गांव में टू-टियर रेलवे स्टेशन बनाने का प्रस्ताव रेल मंत्रालय को भेजा जाएगा। इसके बनने से भिवानी-रोहतक से मानेसर-पलवल की ओर जाने वाले हजारों दैनिक यात्रियों को लाभ होगा। मंडियों में दुकान मालिकों व किरायेदारों के ज्वाइंट लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया पर विचार करेंगे। मुख्यमंत्री ने आल हरियाणा सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल को समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अर्जुन सिंह कादियान की लिखित पुस्तक लैंड ऑफ द गॉड्स-द स्टोरी ऑफ हरियाणा व हरियाणा पिछड़ा वर्ग महासभा की पत्रिका संविधान पिछड़ा वर्ग का उत्थान-मानवता का कल्याण का विमोचन किया।

पराली प्रबंधन के लिए एसीएस की अध्यक्षता में बनेगी समिति
मुख्यमंत्री ने बेलर मशीन संचालक एवं समस्त हरियाणा फसल अवशेष प्रबंधन कमेटी के प्रतिनिधिमंडल को आश्वसत किया कि पराली के उचित प्रबंधन के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा की अध्यक्षता में समिति बनाई जाएगी। यह ऐसी व्यवस्था बनाएगी, जिससे किसान खेत में पराली न जलाकर उसे कटवाने (बेलिंग) के लिए आगे आएंगे। इस समय पराली प्रबंधन में जुड़े बेलर्स को ज्यादा लाभ नहीं हो रहा। आगामी योजना के तहत कोशिश की जाएगी कि बेलर और किसान संगठन मिलकर काम करें और पराली का उचित प्रबंधन करें।

मोरनी क्षेत्र का होगा और विकास
मुख्यमंत्री ने मोरनी क्षेत्र से आए प्रतिनिधिमंडल की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मोरनी क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से और विकसित करने की दिशा में कार्य कर रही है। टिक्कर हिल से मीरपुर की ओर जाने वाली सड़क की 3.5 किलोमीटर की प्रशासनिक मंजूरी को बढ़ाकर 6.5 किलोमीटर तक किया जाएगा। यह सड़क बनने के बाद टिक्कर हिल से रायपुरानी तक की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।

रिकॉर्ड होल्डर दो बालिकाओं को दिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री ने जनता दरबार के दौरान दो रिकॉर्ड होल्डर बालिकाओं साहिबा और वैष्णवी से स्नेहपूर्वक मुलाकात की। दोनों बालिकाओं ने अपनी खेल विधा को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने उनके कौशल की सराहना करते हुए दोनों को आशीर्वाद और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+