Free Rice Scheme से तेलंगाना में गरीबों को फायदा, KCR सरकार चला रही योजना
Free Rice Scheme in Telangana से गरीबों को फायदा होने का दावा किया जा रहा है। प्रदेश की के चंद्रशेखर राव (KCR) सरकार गरीबों को अनाज मुहैया कराने के लिए मुफ्त चावल योजना चला रही है। Free Rice Scheme in Telangana KCR govt
तेलंगाना सरकार द्वारा शुरू की गई मुफ्त चावल योजना के तहत पात्र कार्ड धारकों को प्रति व्यक्ति 10 किलो चावल मुफ्त में वितरित किया जाता है। सरकार का दावा है कि Free Rice Scheme से राज्य के गरीबों को फायदा हो रहा है। राज्य सरकार पिछले तीन साल से प्रदेश में लोगों को मुफ्त में चावल उपलब्ध करा रही है।

Free Rice Scheme का लाभ उठाने के लिए राशन की दुकान के बाहर चावल लेने के लिए लाभार्थियों की लंबी कतार देखी गई। लाभार्थियों ने सीएम के चंद्रशेखर राव के प्रति आभार व्यक्त किया और इस कदम की सराहना की। लाभार्थियों में से एक रतन सिंह ने कहा कि, केसीआर सरकार मुफ्त चावल दे रही है और लोग राज्य सरकार के इस कदम से खुश हैं। उन्होंने कहा, हमें लगभग 200 से 300 क्विंटल चावल मिलता है, हम लोग खुश हैं।
बता दें कि तेलंगाना में फ्री राइस स्कीम के तहत पात्र परिवारों के प्रत्येक सदस्य को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के माध्यम से चावल की आपूर्ति की जाती है। एक अन्य लाभार्थी पिंकी ने बताया कि उनके परिवार को तीन साल से मुफ्त चावल मिल रहा है। सुल्ताना बेगम ने कहा कि केसीआर के सत्ता में आने के बाद से उनके परिवार को मुफ्त चावल मिल रहा है। हमें समय पर राशन मिलता है। पहले हमें 6 किलो चावल मिलता था लेकिन अब हमें 10 किलो चावल मिल रहे हैं।
योजना के एक अन्य लाभार्थी सैयद मुस्तफा ने सरकार के इस कदम की सराहना की।हमें तीन साल से मुफ्त चावल मिल रहे हैं। सीएम केसीआर अच्छा काम कर रहे हैं। तेलंगाना में कोई भी भूखा न सोए, सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) सरकार '6 किलो चावल' योजना चला रही है।योजना के एक लाभार्थी ने कहा कि टीआरएस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के सत्ता में आने के बाद से योजना के तहत पर्याप्त मात्रा में चावल वितरित किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications