राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के ट्विटर में राजस्थान के नेताओं में सबसे अधिक फॉलोअर्स

जयपुर, 5 जुलाई। राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस हो या प्रमुख विपक्षी दल बीजेपी, दोनों ही दलों के नेता इन दिनों सोशल मीडिया पर खासे सक्रिय हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों ही प्रमुख दलों नेताओं के सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर लाखों प्रशंसक हैं जो उन्हें फॉलो करते हैं।

raje

अकेले माइक्रो ब्लॉगिंग साइट "ट्विटर" की बात करें तो ट्विटर पर भी राजस्थान कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं के लाखों फॉलोअर्स हैं। राजस्थान में तीन नेता ऐसे हैं जिनके ट्विटर पर फॉलोअर्स मिलियन में हैं। अकेले राजस्थान की बात करें तो पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे फॉलोअर्स के मामले में ट्विटर पर नंबर वन हैं।

उसके बाद दूसरे नंबर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और तीसरे नंबर पर सचिन पायलट है और चौथे नंबर पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा हैं।इन चारों के आसपास दोनों ही दलों के अन्य नेता फॉलोअर्स के मामले में काफी पीछे हैं।

टि्वटर पर वसुंधरा राजे के 47 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे के ट्विटर पर 47 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वसुंधरा राजे के ट्विटर पर 47 लाख 89 हजार 832 फॉलोअर्स हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भले ही वसुंधरा राजे को बीजेपी में नजरअंदाज करने की बातें कहीं जा रही हो लेकिन ट्विटर पर उनके फॉलोअर्स से पता चलता है कि आज भी राजस्थान में उनका जबरदस्त क्रेज है।

गहलोत-पायलट के बीच दिलचस्प मुकाबला

दूसरी ओर ट्विटर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच जबर्दस्त मुकाबला चल रहा है। वसुंधरा राजे के बाद अशोक गहलोत प्रदेश के दूसरे नेता हैं जिनके सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं। ट्विटर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 40 लाख 82 हजार 874 फॉलोअर्स हैं और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के 40 लाख 1 हजार 418 फोलोअर्स हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीब 81 हजार फॉलोअर्स पायलट से ज्यादा हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्दी की पायलट इस आंकड़े तक पहुंच सकते हैं।

पीसीसी डोटासरा के भी एक मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स

वहीं सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के भी ट्विटर पर एक मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इस लिहाज से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बाद फॉलोअर्स के मामले में गोविंद सिंह डोटासरा चौथे नंबर पर हैं। ट्विटर पर उनके 12 लाख 96 हजार 316 फॉलोअर्स हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+