पंजाब: जालंधर के पूर्व MLA सुशील रिंकू AAP में शामिल, केजरीवाल-सीएम मान ने करवाया ज्वाइन
कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्हें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी में ज्वाइन करवाया।

जालंधर में लोकसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक सुशील रिंकू आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वह आप को मजबूत करेंगे। चर्चा है कि उनकी जॉइनिंग आप के लोकसभा उम्मीदवारी को लेकर की गई है।
इससे पहले आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी पंजाब पहुंचे। फगवाड़ा में उन्होंने योगशाला का उद्घाटन किया। वहीं रिंकू के आप में शामिल होने की तैयारी का पता चलते ही कांग्रेस ने पूर्व MLA रिंकू को पार्टी से निकाल दिया। रिंकू पिछली बार आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार शीतल अंगुराल से चुनाव हारे थे।
आम आदमी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जनतंत्र में जनता मालिक है। विपक्षी एकता महत्वपूर्ण नहीं लोगों की एकता जरूरी है। उन्होंने कहा कि चाहे विपक्षी इकट्ठे होकर घेराबंदी कर लें उससे कोई फर्क नहीं पड़ा। जनता के मूढ पर सबकुछ डिपेंड करता है।
उन्होंने कहा पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद पंजाब अब सही तरीके से तरक्की के रास्ते पर चल पड़ा है। पंजाब में सरकार बेरोजगारों को लगातार रोजगार दे रही, नोकरियां दे रही है। कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर रही है, लोदों को घर द्वार पर मोहल्ला आम आदमी पार्टी क्लिनिक खोल कर हेल्थ सुविधाएं दे रही है।
लोगों को निशुल्क बिजली का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने एक साल के भीतर किए गए कार्यों को लेकर जालंधर लोकसभा उपचुनाव के दौरान लोगों के बीच जाएगी। उनके आगे अपने एजेंडा रखकर वोट मांगेगी।












Click it and Unblock the Notifications