उदयपुर से खाड़ी देशों के लिए शुरू हो उड़ान, राजसिको अध्यक्ष अरोड़ा ने मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लिखा पत्र

उदयपुर, 31 अगस्‍त। राजस्थान लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने उदयपुर क्षेत्र के पर्यटन और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार के नागरिक उड्डयन एवं विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखा है। पत्र में उदयपुर से खाड़ी देशों दुबई, आबूधाबी, दोहा, अमीरात इतेहाग, कत्तर आदि के लिए अन्तर्राष्ट्रीय हवाई उडान प्रारंभ कराने का अनुरोध किया है।

Udaipur

अरोड़ा ने बताया कि उदयपुर के स्थानीय औद्योगिक संगठनों की लम्बे समय से मांग रही है कि उदयपुर हवाई अड्डे से घरेलू उडान के साथ-साथ अन्तर्राष्ट्रीय उडान प्रारंभ की जाए। अरोड़ा ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय हवाई उडान प्रारंभ होने से उदयपुर भारत ही नहीं अपितु विश्व भर के पर्यटकों के लिए पसन्दीदा पर्यटक स्थल बन जायेगा।

गत कई दशकों से कई बड़े औद्योगिक घरानों, सेलिब्रिटी, फिल्मी हस्तियों इत्यादि द्वारा अपने पारिवारिक शादी व मांगलिक कार्य का आयोजन करने के लिए उदयपुर का चयन किया जा रहा है। विश्व में ग्रीन मार्बल भी केवल उदयपुर क्षेत्र में उपलब्ध है, जिसकी खाड़ी देशों में भारी मांग रहती है। उदयपुर, बांसवाडा, डूंगरपुर आदि क्षेत्रों के हजारों युवा खाड़ी देशों में रोजगार के लिए जाते हैं इससे देश में विदेशी मुद्रा की वृद्धि होती है।

उदयपुर में अन्तर्राष्ट्रीय हवाई सेवा नहीं होने के कारण यहां के उद्योगपतियों, पर्यटकों व युवाओं को अहमदाबाद या मुम्बई जाना पडता हैं। अरोड़ा ने कहा कि उदयपुर से खाड़ी देशों की सीधी उडान प्रारंभ करने से दक्षिणी राजस्थान का विकास होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+