आखिरकार तेलंगाना के तीन अहम बिलों को मिली राज्यपाल की मंजूरी
अपने कार्यालय में सात महीने से अधिक समय से विधेयकों को लंबित रखने वाली राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन के कामकाज पर सवाल उठाते हुए हरीश राव ने कहा, इससे राज्य की प्रगति में कई प्रकार से देरी हो रही है।

तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने सरकार की तरफ से पारित तीन विधेयकों को मंजूरी दे दी है। तेलंगाना के वित्त मंत्री टी हरीश राव ने कहा कि ये विधेयक लंबे समय से लंबित थे।
कुकुनूरपल्ली मंडल के मंगोलू गांव में 540 एमएलडी जल शोधन संयंत्र के ट्रायल रन का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए हरीश राव ने कहा कि राज्यपाल ने दो महत्वपूर्ण विधेयकों- तेलंगाना यूनिवर्सिटीज कॉमन रिक्रूटमेंट बोर्ड बिल और द यूनिवर्सिटी ऑफ फॉरेस्ट्री तेलंगाना को अभी भी मंजूरी नहीं दी है।
अपने कार्यालय में सात महीने से अधिक समय से विधेयकों को लंबित रखने वाली राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन के कामकाज पर सवाल उठाते हुए हरीश राव ने कहा कि इससे राज्य की प्रगति में कई प्रकार से देरी हो रही है।
हरीश राव ने कहा, 'तेलंगाना में किसी भी राज्यपाल ने तीन दिन से ज्यादा बिल लंबित नहीं रखा था। कैबिनेट द्वारा राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजे जाने के बाद पिछले राज्यपालों ने कई बार रातों-रात बिलों को मंजूरी दे दी थी। तेलंगाना के लोग जानते हैं कि किसके कहने पर राज्यपाल विधेयकों पर हस्ताक्षर करने में देरी कर रहे हैं। राज्य के लोग निश्चित रूप से सही समय पर ऐसे लोगों को एक उचित सबक सिखाएंगे।'












Click it and Unblock the Notifications