जी-20 मेजबानी का साल भर दिखे जोश: दुष्यंत चौटाला

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रन फॉर जी-20 में उमड़े युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों के समूह जी-20 की अध्यक्षता मिली है।

excitement of hosting the G 20 was visible throughout the year: Dushyant Chautala

जी-20 के एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की एक से 4 मार्च तक होने वाली बैठक की मेजबानी को लेकर साइबर सिटी में उत्साह नजर आने लगा है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन की ओर से रविवार की सुबह रन फॉर जी-20 व राहगीरी इवेंट का आयोजन किया गया। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने लेजर वैली ग्राउंड से रन फॉर जी-20 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और व्यापार केंद्र मार्ग पर आयोजित राहगीरी में मुख्य अतिथि के तौर पर भागीदारी की। डीसी निशांत कुमार यादव ने उपमुख्यमंत्री का गुरुग्राम पहुंचने पर स्वागत किया।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रन फॉर जी-20 में उमड़े युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों के समूह जी-20 की अध्यक्षता मिली है। जी-20 के एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की बैठक एक मार्च से गुरुग्राम में होगी। देश की यह उपलब्धि हम सभी के लिए गर्व की बात है। गुरुग्राम को मिली मेजबानी का जोश हम सभी में नजर आना चाहिए।

उन्होंने रन फॉर जी-20 के प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस मैराथन में भाग लेने का जोश साल भर बना रहना चाहिए ताकि दुनियाभर में गुरुग्राम की मेजबानी का संदेश पहुंच सके। उन्होंने रन फॉर जी-20 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रन फॉर जी-20 मैराथन में हर आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने भागीदारी की। उप मुख्यमंत्री व्यापार केंद्र मार्ग स्थित राहगीरी इवेंट में मुख्य अतिथि के तौर पर भी पहुंचे।

बुद्धिजीवी वर्ग को पार्टी से जोड़ेगी जजपा

जजपा अपने संगठन को और मजबूत करने के लिए बुद्धिजीवी लोगों को अपने साथ जोड़ेगी। इसके लिए जजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रदेश स्तरीय अभियान चलाएगी। यह बात उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कही। वे रविवार को करनाल में पार्टी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान दुष्यंत चौटाला ने बुद्धिजीवी सेल के पदाधिकारियों को संगठन मजबूती बारे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस महासम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा केसी बांगड़ ने विशिष्ठ अतिथि के रूप में शिरकत की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+