पंजाब पुलिस में हर साल 2200 कर्मचारियों की होगी भर्ती, भगवंत मान का बड़ा ऐलान
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि अक्टूबर महीने में फिजिकल पेपर होगा, जिसका परिणाम नवंबर में आएगा।

बठिंडा में गणतंत्र दिवस के समारोह में संबोधन करते हुए सी.एम. भगवंत मान ने पंजाब पुलिस में भर्ती होने वाले नौजवानों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि अब हर साल पंजाब पुलिस में भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर साल करीब 2200 कर्मचारियों की भर्ती होगी।
इसके लिए जनवरी महीने में नोटिफिकेशन आया करेगी और मई-जून में परीक्षा होगी। इसे बाद परीक्षा का परिणाम अगस्त में आएगा। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि अक्टूबर महीने में फिजिकल पेपर होगा, जिसका परिणाम नवंबर में आएगा। उन्होंने बताया कि दिसंबर महीने में नौजवान पंजाब पुलिस में सेवा दे सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह सारा काम पारदर्शी तरीके से होगा और रिश्वतखोरी की कहीं भी कोई जगह नहीं होगी।
यह भी पढ़ें- पंजाब: भगवंत मान के निर्देशों पर पुलिस ने मोस्ट वांटेड गैंगस्टर के साथियों को किया गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications